देश

MP में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, कमलनाथ के 'हनुमान' ने थामा BJP का साथ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2024, 06:44 AM IST

Deepak Saxena joins BJP: दीपक सक्सेना मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री व छिंदवाड़ा से चार बार के कांग्रेस विधायक भी रह चुके हैं। वह कमलनाथ के सबसे करीबी नेताओं में गिने जाते थे और उन्हें 'कमलनाथ का हनुमान' भी कहा जाता था। 22 मार्च को उन्होंने कांग्रेस की प्राथिमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

Image

भाजपा में शामिल हुए दीपक सक्सेना

Photo : Twitter

Deepak Saxena joins BJP: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को मध्य प्रदेश में एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी और कांग्रेसी नेता दीपक सक्सेना पार्टी से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में शामिल हो गए। देर रात उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री मोहन यादन ने दीपक सक्सेना को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। दीपक सक्सेना का बीजेपी में शामिल होना कांग्रेस के लिए मध्य प्रदेश विशेष तौर पर छिंदवाड़ा में बड़ा झटका माना जा रहा है।

बता दें, दीपक सक्सेना मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री व छिंदवाड़ा से चार बार के कांग्रेस विधायक भी रह चुके हैं। वह कमलनाथ के सबसे करीबी नेताओं में गिने जाते थे और उन्हें 'कमलनाथ का हनुमान' भी कहा जाता था। बता दें, दीपक सक्सेना ने 22 मार्च को कांग्रेस की प्राथिमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

बेटा पहले ही थाम चुका है बीजेपी का दामन

दीपक सक्सेना ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद कहा, वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं क्योंकि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख वीडी शर्मा के कार्यों से प्रभावित हैं। बता दें, इससे पहले उनके बेटे अजय सक्सेना भाजपा में शामिल हुए थे। अजय सक्सेना ने कहा, छिंदवाड़ा से मौजूदा सांसद कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ के नेतृत्व में कांग्रेस लक्ष्यहीन हो गई है। पिछले छह वर्षों से छिंदवाड़ा में मेरे पिता और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही थी। इसीलिए मेरे पिता ने कांग्रेस से अलग होने का फैसला लिया।

कमलनाथ के लिए छोड़ दी थी विधायकी

कमलनाथ और दीपक सक्सेना काफी लंबे समय से साथ थे। 2018 में दीपक सक्सेना ने छिंदवाड़ा सीट से विधानसभा चुनाव भी जीता था, लेकिन कमलनाथ को विधानसभा चुनाव लड़ाने के लिए उन्होंने विधायकी से भी इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद सीएम बनने के लिए कमलनाथ ने छिंदवाड़ा से विधानसभा चुनाव लड़ा था। बता दें, बेटे अजय सक्सेना के बीजेपी में शामिल होने के बाद से दीपक सक्सेना के भी बीजेपी में जाने की अटकलें थीं। 27 मार्च को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में उनसे मुलाकात भी की थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!