देश

Indigo Flight : 'बस 2 मिनट का ईंधन बचा...' जब अयोध्या से दिल्ली आ रही फ्लाइट के यात्रियों की हलक में अटकी जान

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2024, 04:18 PM IST

Ayodhya to Delhi Indigo Flight: 13 अप्रैल को अयोध्या से चल कर दिल्ली पहुंचने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई बताया जा रहा है कि दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण यह फ्लाइट लैंड नहीं कर पाई जिसे फिर चंडीगढ़ ले जाकर लैंड कराया गया।

Image

इंडिगो की एक फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची

KEY HIGHLIGHTS
  1. अयोध्या से चल कर दिल्ली पहुंचने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची
  2. यात्री ने लिखा, 'पायलट ने दो बार लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन खराब मौसम के कारण लैंडिंग नहीं कर सका
  3. एक यात्री ने लिखा, 'लैंडिंग के बाद हमें क्रू स्टाफ से पता चला कि केवल 1 या 2 मिनट का ईंधन बचा था

अयोध्या से चल कर दिल्ली पहुंचने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट (Ayodhya to Delhi Indigo Flight) खराब मौसम के कारण दिक्कत में आ गई थी, बताते हैं कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं हो पाई फिर इसे चंडीगढ़ में लैंड कराया गया तो पता चला कि इस विमान में बस 2 मिनट का ईंधन बचा था जिसके बाद इसमें यात्रा कर रहे लोगों की सांसें अटक गईं।

जब इसे चंडीगढ़ में लैंड कराया गया तो पता चला कि फ्लाइट में मात्र 2 मिनट का फ्यूल बचा था, घटना 13 अप्रैल को इंडिगो की फ्लाइट में हुई मीडिया रिपोर्टों में इस विमान में सवार एक यात्री ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर अपने इस 'तकलीफदेह अनुभव' के बारे में विस्तार से बताया, उन्होंने लिखा, 'कल अयोध्या से दिल्ली के लिए @IndiGo6E उड़ान संख्या 6E2702 के साथ एक दु:खद अनुभव हुआ, यह फ्लाइट शाम 3:25 बजे अयोध्या से टेकऑफ करके शाम 4:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी, हालांकि शाम करीब 4:15 बजे पायलट ने दिल्ली हवाई अड्डे पर मौसम खराब होने की वजह से लैंडिंग में देरी की घोषणा की और आश्वासन दिया कि विमान में 45 मिनट का होल्डिंग फ्यूल है।

उन्होंने लिखा, 'पायलट ने दो बार लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन खराब मौसम के कारण लैंडिंग नहीं कर सका और फिर भी आगे की रणनीति तय करने में बहुत समय बर्बाद किया' दिल्ली एयरपोर्ट पर 2 बार लैंडिंग की कोशिश फेल होने के बाद पायलट ने फ्लाइट को चंडीगढ़ एयरपोर्ट की तरफ मोड़ने की घोषणा की।

'केवल 1 या 2 मिनट का ईंधन बचा था'

यात्री ने लिखा, 'लैंडिंग के बाद हमें क्रू स्टाफ से पता चला कि केवल 1 या 2 मिनट का ईंधन बचा था, यात्रियों के लिए यह कितनी कठिन परीक्षा थी @DGCA @MoCA_GoI कृपया पूछें कि क्या सभी एसओपी का पालन किया गया था या क्या यह बाल-बाल बचने का मामला था?'

'घबराहट के कारण उल्टी करना शुरू कर दिया था'

यात्री ने कहा, 'उस समय तक बहुत सारे यात्री और चालक दल के एक कर्मचारी ने घबराहट के कारण उल्टी करना शुरू कर दिया था' उन्होंने बताया कि लैंडिंग के बाद यात्रियों को चालक दल के जरिये पता चला कि उस फ्लाइट में बस 2 मिनट का ईंधन बचा था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article