देश

Train Fire: राजस्थान के जोधपुर के लूणी रेलवे स्टेशन पर खड़े कोच में लगी भीषण आग

Train Fire in Rajasthan: राजस्थान के जोधपुर में लूणी रेलवे स्टेशन पर खड़े कोच में भीषण आग लगी है, इस आग को बुझाने की कोशिश जारी है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Train Fire in Rajasthan: राजस्थान के जोधपुर में लूणी रेलवे स्टेशन पर 13 नबंवर को एक हादसा सामने आया है, बता दें कि कि यहां रेलवे स्टेशन पर खड़े एक कोच में भीषण आग लग गई, कोच में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, सामने आई तस्वीरों में दूर से ही धुएं का गुबार दिख रहा है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक लूणी रेलवे स्टेशन पर खड़े कोच में आग लगी, कहा जा रहा है कोच में दो गैस सिलेंडर की वजह से ये आग लगी है जिसे बुझाने की कोशिश की जा रही है।

इस कोच में खाना बनाते समय यह हादसा हुआ इस कोच में दो गैस सिलेंडर रखे हुए हैं, बता दें कि यह कोच रेलवे कर्मियों का था, जिसमें वो खाना बना रहे थे और खाना बनाने के दौरान गैस लीक होने के कारण आग लग गई, आग लगने के बाद इन सिलेंडरों को बाहर नहीं निकाला जा सका है इस स्थिति में इन गैस सिलेंडर के फटने का डर है ऐसा होता है तो आग और भड़क सकती है जिससे हालत और खराब हो सकती है।

लूणी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और आग से लोगों को दूर रहने की सलाह दी गई है, वहीं कर्मी आग बुझाने की कोशिशों में लगे हुए हैं इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है वहीं प्रशासन और रेलवे अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और सुरक्षात्मक उपाय अपनाए जा रहे हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!