देश

झारखंड: इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए लड़के ने पानी में लगाई 100 फुट ऊंची छलांग, हुई दर्दनाक मौत

हादसे के बाद युवक के दोस्तों ने स्थानीय लोगों और पुलिस को जानकारी दी और एक तलाशी अभियान शुरू किया गया। बाद में युवक का शव बरामद हुआ।

Image

100 फीट ऊंची छलांग लगाने वाले युवक की मौत

Jharkhand News: झारखंड के साहिबगंज जिले में एक 18 वर्षीय युवक को इंस्टाग्राम रील बनाना भारी पड़ गया जो उसकी मौत का सबब भी बन गया। बहुत अधिक ऊंचाई से गहरे पानी में कूदने के बाद युवक की डूबकर मौत हो गई और लोग देखते रह गए। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि तौसीफ नाम का युवक सोमवार शाम करीब 100 फीट की ऊंचाई से खदान झील में कूद गया। झील में नहा रहे उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे। युवक की तुरंत पानी में ही मौत हो गई।

पानी में कूदते ही हुई मौत

हादसे के बाद युवक के दोस्तों ने स्थानीय लोगों और पुलिस को जानकारी दी और एक तलाशी अभियान शुरू किया गया। बाद में युवक का शव बरामद हुआ। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, उसमें युवक को पानी में कूदते हुए दिखाया गया है। उसका दोस्त इसे रिकॉर्ड कर रहा था। ऊंची छलांग के बाद तौसीफ पानी में गिरने के बाद हल्का सा तैरने लगा लेकिन फिर डूबने लगा।

देखते ही रह गए दोस्त

पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार कुशवाहा के मुताबिक, कई फीट गहरे पानी में कूदने के बाद युवक खुद को संभाल नहीं सका और डूब गया। वीडियो में नजर आ रहा है कि पानी में कूदने के बाद तौसीफ ने तैरने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहा, कुछ ही सेकेंड में वह पानी में डूब गया। उसके दोस्त और बाकी लोग चिल्लाते रहे लेकिन वह पानी में कहीं नजर नहीं आया। वह दोस्तों को मिला ही नहीं जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। काफी देर बार उसका शव बरामद किया गया।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article