क्राइम

लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हैवानियत, 3 साल की बेटी की बेरहमी से की हत्या

बीते कुछ महीने से आरोपी महिला और उसके पति के बीच अनैतिक संबंध के शक में झगड़ा चल रहा था। घटना वाले दिन भी दोनों में जमकर झगड़ा हुआ और महिला ने गुस्सा मासूम बच्ची पर निकाला।

Image

महिला ने मासूम बेटी की मारा

Nagpur Crime News: नागपुर में एक मां ने अपनी तीन साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी। महिला ने इस बच्ची को लिव इन रिलेशनशिप में जन्म दिया था। पार्टनर के साथ हुए झगड़े में उसने अपनी मासूम बेटी का बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी। दिल दहला देनेवाला यह मामला नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र का है।

लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी

आरोपी महिला का नाम ट्विंकल रामा राउत है। ट्विंकल साल 2020 से रामा राउत के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। 2021 में इस रिलेशनशिप से उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। बीते कुछ महीने से आरोपी महिला और उसके पति के बीच अनैतिक संबंध के शक में झगड़ा चल रहा था। घटना वाले दिन भी दोनों में जमकर झगड़ा हुआ और महिला ने गुस्सा मासूम बच्ची पर निकाला।

एमआईडीसी पुलिस थाने के इन्स्पेक्टर प्रशांत ताले द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात महिला ने अपनी तीन साल की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला बेटी को लेकर खुद पुलिस थाने पहुंची। मामला देख पुलिस भी सकते में आ गई।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article