देश

Jharkhand Assembly Election: झारखंड में BJP और आजसू एकसाथ लड़ेंगी विधानसभा चुनाव, सीट शेयरिंग पर बनी सहमति

Jharkhand Assembly Election: झारखंड में विधानसभा चुनाव समय से पहले हो सकते हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग के साथ-साथ सभी पार्टियों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और आजसू के बीच गठबंधन तय हो गया है और सीट शेयरिंग पर भी सहमति बन गई है।

Image

सुदेश महतो और बाबूलाल मरांडी

Jharkhand Assembly Election: झारखंड में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में अपनी पुरानी सहयोगी पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के साथ मैदान में उतरेगी। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन लगभग तय हो गया है और सीट शेयरिंग पर भी सहमति बन गई है।

सूत्रों की मानें तो झारखंड की 81 सीट में भाजपा 65 से 68 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं आजसू के खाते में 10 से 15 सीटें आ सकती हैं। बता दें, सीट शेयरिंग को लेकर भाजपा के झारखंड प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा और आजसू चीफ सुदेश महतो के बीच दो दफा मुलाकात भी हो चुकी है।

लोकसभा चुनाव में भी किया था गठबंधन

बता दें, भाजपा और आजसू के बीच लोकसभा चुनाव में भी गठबंधन हुआ था। प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों में भाजपा ने 13 तो आजसू ने गिरिडीह से प्रत्याशी उतारा था। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में भी दोनों पार्टियों गठबंधन किया था। 2019 के चुनाव में भाजपा ने 11 तो आजसू ने एक सीट पर जीत हासिल की थी। वहीं कांगेस और जेएमएम के खाते में एक-एक सीट आई थी।

समय से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव

माना जा रहा है कि झारखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से इस बात के संकेत दिए गए हैं। आयोग ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के लिए वह पूरी तरह तैयार हैं। अटकले हैं कि सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में विधानसभा चुनाव की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!