देश

'और मेरे लिए ज्यादा तीखा'… जापानी राजदूत बोले-'मेरी पत्नी ने मुछे पछाड़ दिया!' PM Modi ने भी दिया रिएक्शन,क्या है माजरा-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 11, 2023, 02:18 PM IST

Japanese Ambassador Hiroshi Suzuki Video: जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में उन्हें अपनी पत्नी के साथ वड़ा पाव और मिसल पाव खाते हुए देखा जा सकता है

Image

जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है

Photo : Twitter

भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी ((Hiroshi Suzuki)) पुणे में अपनी पत्नी के साथ खान-पान (Street Food) का लुत्फ उठाते दिखे, जिसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद मोदी ने भारत की खान-पान विविधता को एक अभिनव तरीके से पेश करने की राजदूत की पहल की सराहना की।

सुजुकी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पुणे में खान-पान का लुत्फ उठाते दिखते हैं। इस वीडियो में उनकी पत्नी मसालेदार जबकि सुजुकी कम मसालेदार भोजन चुनते हैं।राजदूत ने लिखा, 'मुझे भारत का स्ट्रीट फूड बहुत पसंद है... लेकिन थोड़ा तीखा कम।'

सुजुकी ने एक और वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया, जिसमें वह 'मिसल पाव' का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं जबकि उनकी पत्नी और अधिक तीखेपन वाला 'मिसल पाव' चुनती हैं। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, 'मेरी पत्नी ने मुझे हरा दिया।'

PM Modi ने सुजुकी के ट्वीट को टैग कर लिखा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुजुकी के ट्वीट को टैग करते हुए लिखा, 'श्रीमान राजदूत यह एक ऐसी प्रतिस्पर्धा है, जिसमें हार का आपने बुरा नहीं माना होगा। आपको भारत की खान-पान विविधता का लुत्फ उठाते और इतने अभिनव तरीके से इसे पेश करते देखकर अच्छा लगा।'

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!