Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जानकारी के मुताबिक, सोपोर के रामपुर इलाके में मुठभेड़ हुई है। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि रामपुर क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था, जिसके आधार पर पुलिस और सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों की ओर से गोलीबारी की गई, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की है।
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया है। बता दें, कल सुरक्षा बलों ने सोपोर के साग्नीपोरा इलाके में दो विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया था। वहीं, सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों द्वारा मारे गए वीडीजी सदस्यों के शव बरामद करने के बाद किश्तवाड़ के कुंतवाड़ा वन क्षेत्र में भी तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
खबर अपडेट की जा रही है...
