देश

Diwali से पहले देश को दहलाने की साजिश! वाराणसी से ISIS आतंकी गिरफ्तार; मुंबई में 3 जगहों पर बम ब्लास्ट की धमकी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 08:06 AM IST

दिवाली से ठीक पहले आतंक की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। वाराणसी से NIA की टीम ने ISIS के आतंकी बासित कलाम सिद्दीकी को गिरफ्तार पर बड़ी कामयाबी हासिल की है। 24 साल का बासित ISIS का सक्रिय सदस्य था।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई शहर में तीन जगहों पर बम ब्लास्ट की धमकी मिली, पुलिस ने शुरू की जांच
  • वाराणसी से ISIS आतंकी बासित कलाम सिद्दीकी गिरफ्तार
  • युवाओं का माइंडवॉश कर रहा था, ISIS में करा रहा था भर्ती

Diwali से पहले आतंकी अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने की साजिश में जुटे हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumabi) में धमाकों की धमकी मिली है। मुंबई में तीन जगहों को बम (Bomb Blast) से उड़ाने की धमकी दी गई है। फोन पर धमकी मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई है और धमकी देनों वालों की तलाश की जा रही है। वहीं वाराणसी में एक ISIS का एक संदिग्ध आतंकी (Terrorist) गिरफ्तार किया गया है। NIA की टीम ने बासित कलाम सिद्दीकी को गिरफ्तार कर कई अहम खुलासे किए हैं। NIA का दावा है कि बासित सिद्दीकी मुस्लिम युवाओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें ISIS में भर्ती करवा रहा था। इसके साथ ही वो विस्फोटक बनाने की तैयारी में भी था और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बम धमाके करना चाहता था। फिलहाल बासित से पूछताछ जारी है और माना जा रहा है कि जल्द ही उससे जुड़े दूसरे लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

बासित के घर से मिले आपत्तिजक दस्तावेज

बासित पर मुस्लिम युवाओं का माइंडवॉश कर उन्हें आतंकी साजिश में शामिल होने के लिए उक्साने का आरोप है। बासित की नज़र पूर्वांचल के युवाओं पर थी और वो उन्हें जिहादी बनाने में जुटा था और ISIS में भर्ती करा रहा था NIA की टीम ने बासित के ठिकानों से कई आपत्तिजनक दस्तावेज, हाथ से लिखे कई नोट्स, लैपटॉप, मोबाइल और पेन ड्राइव बरामद की गई हैं। बासित की गिरफ्तारी वाराणसी की मकबूल आलम रोड पर बने उसके घर से की गई।

इंजीनियरिंग की कर रहा था तैयारी

आंतकी बासित की गिरफ्तारी के बाद उसके परिजन भी हैरान हैं। परिजनों को सिर्फ इतनी जानकारी थी को बासित राजस्थान के कोटा में इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था, मगर लॉकडाउन के दौरान वो घर लौटा और उसके बाद बाहर कम ही निकलता था। एनआईए का दावा है कि बासित अफगानिस्तान में मौजूद ISIS हैंडलर्स के सीधे संपर्क में था और उनके निर्देश पर एक विस्फोटक 'ब्लैक पाउडर' बनाने की कोशिश कर रहा था। इसके अलावा IED बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले दूसरे घातक रासायनिक पदार्थों के बारे में जानकारी जुटा रहा था। इतना ही नहीं बासित ने टेलीग्राम पर कई ग्रुप भी बनाए थे जिनके जरिए वो विस्फोटक बनाने और आतंकी हमले करने की ट्रेनिंग दे रहा था।

मुंबई में हमले की धमकी

वहीं मुंबई पुलिस को बुधवार को एक धमकी भरा कॉल प्राप्त हुआ जिसमें बताया गया कि पूरे मुंबई में कई प्रमुख स्थानों पर बम लगाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, एक कॉल करने वाले ने दावा किया कि शहर में इनफिनिटी मॉल अंधेरी, पीवीआर मॉल जुहू और सहारा होटल एयरपोर्ट पर तीन बम रखे गए हैं। मुंबई पुलिस ने लक्षित जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। अज्ञात कॉलर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले, इस साल अप्रैल में, जारी हिजाब विवाद के बीच कर्नाटक के एक स्कूल को बम की धमकी मिली थी।
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश