वाराणसी

Varanasi Cyber Crime: वाराणसी में पकड़ा गया कार्ड बदल खाते से पैसे उड़ाने वाला अंतराज्यीय जालसाज, इतने एटीएम कार्ड मिले

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 09:10 PM IST

Varanasi Cyber Thugs Arrested: लोगों के डेबिट कार्ड बदलकर उनके खाते से रकम उड़ाने वाले जालसाज को यूपी एसटीएफ और मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस अंतरराज्यीय जालसाज की गिरफ्तारी सारनाथ के संदहा चौराहे से हुई है। आफताब खान शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदमारी स्थित वीडीए कॉलोनी का निवासी है।

Image

वाराणसी में पकड़ा गया अंतरराज्यीय ठग। (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  1. जालसाज के पास से अलग-अलग बैंकों के 46 डेबिट कार्ड और 45 हजार रुपए नगद जब्त किए गए
  2. आरोपी के खिलाफ मुंबई विरार के काशिमिरा थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज है
  3. आरोपी 2013 से ही कर रहा है साइबर अपराध

Varanasi Cyber Cell: यूपी एसटीएफ और मुंबई पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर सारनाथ के संदहा चौराहे से अंतरराज्यीय साइबर जालसाज को गिरफ्तार किया है। यह लोगों के डेबिट कार्ड बदलकर उनके खाते से रुपए निकाल लेता था। इसके कब्जे से पुलिस ने विभिन्न बैंकों के 46 डेबिट कार्ड और 45 हजार रुपए जब्त किए हैं। इसके खिलाफ मुंबई के विरार काशिमिरा थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज हैं।

वाराणसी एसटीएफ फील्ड इकाई के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह का कहना है कि, गिरफ्तार आरोपी आफताब खान शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदमारी स्थित एक कॉलोनी का रहने वाला है। इस पर मुंबई में दर्ज केस की विवेचना के दौरान मुंबई पुलिस को सूचना मिली थी कि, आरोपी वाराणसी में हैं।

हमेशा कई बैंकों में डेबिड कार्ड लेकर चलता था

गिरफ्तार जालसाज आफताब ने मुंबई पुलिस एवं यूपी एसटीएफ को बताया है कि, वह हमेशा अपने साथ कई कंपनियों का डेबिट कार्ड रखता था। एटीएम बूथ में पहले से मौजूद शख्स का डेबिट कार्ड देखकर वह अपने पास रखे हुए कार्ड का रंग मिलाकर उस शख्स के कार्ड से बदल लेता था। फिर उस शख्स से चालाकी से उसके कार्ड का पिन मालूम कर लेता था। आरोपी ने यह भी बताया कि, वह किराए पर वाहन लेकर घूमता रहता था और मौका देखकर ठगी को अंजाम दिया करता था।

ठाने में हरिदास राजाराम का कार्ड बदलकर निकाले थे रुपए

जालसाज ने पुलिस को बताया कि, उसने मुंबई के ठाने क्षेत्र में हरिदास राजाराम बांते का डेबिट कार्ड बदलकर उनके खाते से रुपए की निकासी की थी। इसी मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। फिर मामले की जांच करते-करते मुंबई पुलिस वाराणसी तक पहुंच गई। आरोपी ने बताया कि, वह यह काम 2013 से ही कर रहा है। वहीं, पुलिस जांच में पता चला है कि, 2013 में साहेर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेशी पर्यटकों का फर्जी तरीके से डॉलर बदलने का काम किया करता था। विदेशी पर्यटकों के पैसों की हेराफेरी करता था। इसने एक पर्यटक की गाड़ी चुराकर उसके रुपए लूट लिए थे। यह 2017 में हत्या के प्रयास में जेल भी जा चुका है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article