Odisha Borewell: अभी उत्तराखंड की सुरंग में फंसे मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हुए कुछ ही दिन बीते हैं कि अब ओडिशा के एक बोरवेल में नवजात को फंसने की खबर है। जिसे बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला और राहत की बात ये है कि बच्चे को बचा लिया गया है।
संबलपुर में फंसा नवजात
ओडिशा के संबलपुर में उपयोग में नहीं लिए जा रहे एक बोरवले में फंस गये एक नवजात शिशु को पांच घंटे के बचाव अभियान के बाद मंगलवार रात को बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस बच्चे को एंबुलेंस से संबलपुर के एक अस्पताल में ले जाया जा रहा है। रंगाली के लारीपाली गांव में इस एंबुलेंस को घटनास्थल पर तैयार रखा गया था।
बच्चे का दावा नहीं
पुलिस के अनुसार उसमें फंसे नवजात बच्चे को लेकर किसी ने दावा नहीं किया है। पुलिस ने बताया कि रंगाली क्षेत्र के लारीपाली गांव में यह बोरवेल करीब 15-20 फुट गहरा है।पुलिस ने कहा कि बच्चे के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों को उसके अंदर फंसे होने का पता चला। पुलिस ने कहा कि यह पता नहीं चल पाया कि नवजात इस बोरवेल के अंदर कैसे फंस गया।
कैसे गिरा बच्चा पता नहीं
पुलिस ने कहा कि शिशु के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों को उसके अंदर बच्चे के फंसे होने का पता चला। उपयोग में नहीं लाया जा रहा यह बोरवेल गांव के निकट वन में है। पुलिस ने कहा कि यह पता नहीं चल पाया कि शिशु इस बोरवेल के अंदर कैसे फंस गया।
