देश

भारत का Varuna Drone, जो इंसानों को ले जाने में है सक्षम; 25 KM तक एक बार में भर सकता है उड़ान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 08:06 PM IST

रिपोर्टों के अनुसार यह ड्रोन उस समय भी सुरक्षित लैंडिंग में सक्षम है, जब वह उड़ान के दौरान किसी तकनीकी गड़बड़ी में फंस जाए। इसे जल्द ही नेवी में शामिल किया जा सकता है। वरुण ड्रोन के काम करने के तरीके को जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देख चुके हैं।

Image

वरुणा ड्रोन इंसानों को ले जाने में है सक्षम

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • 130 किलो तक का वजन उठा सकता है वरुणा ड्रोन
  • एक बार में 25 किलोमीटर तक भर सकता है उड़ान
  • यह ड्रोन नेवी में जल्द हो सकता है शामिल

अभी तक ड्रोन से हमने दवाई, खाना, सामान की डिलीवरी देखा या सुना है, लेकिन जल्द ही अब इंसानों को लाने ले जाने के लिए भी ड्रोन का इस्तेमाल हो सकता है। भारत का वरुणा ड्रोन (Varuna Drone) इसके लिए सक्षम है। इसका सफल ट्राइल हो चुका है। इसे जल्द ही भारतीय नौसेना में शामिल किया जा सकता है।

इस कंपनी ने किया है निर्माण

वरुणा ड्रोन का निर्माण भारतीय स्टार्टअप कंपनी सागर डिफेंस इंजीनियरिंग ने किया है। यह ड्रोन 130 किलोग्राम तक का वजन उठा सकता है। यह 25 से 33 मिनट का उड़ान एक समय में भर सकता है और कम से कम 25 किमी की यात्रा करने की शक्ति रखता है।

ये हैं खूबियां

इस ड्रोन में एक से बढ़कर एक खूबी है। यह ड्रोन तब भी सुरक्षित लैंडिंग में सक्षम है, जब उसमें उड़ान के दौरान कोई तकनीकी खराबी आ जाए। इसमें आपात स्थिति में लैंडिग के लिए पैराशूट लगाया गया है।

पीएम ने देखा था प्रदर्शन

जुलाई में पीएम मोदी भी इस ड्रोन की खूबियों को देख चुके हैं। तब एक वीडियो नागरिक उड्डयन मंत्रालय ट्विटर पर शेयर किया था। अब जो इसका वीडियो सामने आया है, वो समाचार एजेंसी एएनआई का है।

ट्रायल का वीडियो

ट्विटर पर शेयर किए गए एक वीडियो में ड्रोन में बैठे एक व्यक्ति को दिखाया गया है। अपने सहयोगी को संकेत देने के बाद, ड्रोन धीरे-धीरे ऊपर की ओर 3-4 मीटर की ऊंचाई तक उठाना शुरू कर देता है और कुछ सेकंड के लिए हवा में घूमने के बाद सुरक्षित रूप से जमीन पर उतर जाता है।

क्या है उपयोग

मिली जानकारी के अनुसार वरुणा ड्रोन को फिलहाल नौसेना के लिए बनाया गया है। इसे युद्धपोतों के बीच कर्मियों को ट्रांसफर करने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका इस्तेमाल बचाव कार्य से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में एयर एंबुलेंस के तौर पर किया जा सकता है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article