देश

Indian Navy में शामिल हुआ MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर; हेलफायर मिसाइलों से है लैस

Indian Navy Commissions MH 60R Seahawk Helicopter: भारतीय नौसेना ने अमेरिका से मिले बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टर MH 60R सीहॉक की पहली स्क्वाड्रन को अपने बेड़े में शामिल कर लिया है। ये हेलीकॉप्टर अत्याधुनिक हथियारों सेंसरों और अन्य सुविधाओं से युक्त हैं। भारत ने फरवरी 2020 में अमेरिका से एमएच-60 आर हेलीकॉप्टर खरीदने का अनुबंध किया था।

Image

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

Photo : ANI

Indian Navy Commissions MH 60R Seahawk Helicopter: भारतीय नौसेना ने 'एमएच 60आर सीहॉक' बहु-उद्देश्यीय हेलीकॉप्टरों को अपने बेड़े में शामिल कर लिया, जिससे रणनीतिक जल क्षेत्र में बल की निगरानी और युद्ध क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। आईएनएएस 334 'सीहॉक' नौसेना वायु स्क्वाड्रन को नौसेना प्रमुख आर हरि कुमार की उपस्थिति में कोच्चि में आईएनएस गरुड़ में एक समारोह में शामिल किया गया। अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन कॉर्पोरेशन द्वारा निर्मित एमएच 60आर सीहॉक, ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर का एक समुद्री संस्करण है। हेलीकॉप्टर को पनडुब्बी रोधी युद्ध, सतह रोधी युद्ध, खोज, बचाव तथा चिकित्सा अभियान सहित अन्य अभियानों के लिए तैयार किया गया है।

फ्लाई-पास्ट और पारंपरिक वॉटर कैनन सलामी समारोह किया गया आयोजन

जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टरों को पहले एमएच 60आर नेवल एयर स्क्वाड्रन में औपचारिक रूप से शामिल किया, जिसकी कमान कैप्टन एम अभिषेक राम के पास थी। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर नौसेना प्रमुख को 50 सदस्यीय गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। विज्ञप्ति के अनुसार, कमीशनिंग समारोह मंगलाचरण के पाठ के साथ शुरू हुआ जिसके बाद कमांडिंग ऑफिसर द्वारा स्क्वाड्रन के कमीशनिंग वारंट को पढ़ा गया। इसके बाद, नौसेना स्टाफ के प्रमुख द्वारा दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास की उपस्थिति में कमीशनिंग पट्टिका का अनावरण किया गया। इस समारोह में ऐतिहासिक दिन को चिह्नित करने के लिए सीहॉक्स के गठन द्वारा एक शानदार फ्लाई-पास्ट और पारंपरिक वॉटर कैनन सलामी दी गई। इस कार्यक्रम में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वी एडमिरल संजय जे सिंह, नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख वी एडमिरल तरुण सोबती, नौसेना संचालन के महानिदेशक वी एडमिरल एएन प्रमोद भी उपस्थित थे।

सभा को संबोधित करते हुए नौसेना प्रमुख ने एमएच-60आर हेलीकॉप्टर को दुनिया के सबसे शक्तिशाली बहुउद्देश्यीय हेलीकॉप्टरों में से एक बताया, जो देश की समुद्री क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगा और राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित करेगा। उन्होंने कहा कि जहां तक भारतीय नौसेना का सवाल है, हमारी राष्ट्र के प्रति एक स्पष्ट प्रतिबद्धता है - समुद्री क्षेत्र में राष्ट्रीय हितों की रक्षा, संरक्षण, प्रचार और आगे बढ़ाने की। अपने अत्याधुनिक सेंसर और बहु-मिशन क्षमताओं के साथ, एमएच- 60Rs हमारी समुद्री निगरानी और पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमताओं को बढ़ाएंगे। उन्होंने आईएनएएस 334 को शामिल करने के लिए सीहॉक्स के अधिकारियों और जवानों की सराहना की और बेड़े के साथ पूरी तरह से एकीकृत होने में स्क्वाड्रन द्वारा की गई तेज प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने आईएनएएस 334 के चालक दल से उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी रखने और देश के जल को सुरक्षित, संरक्षित और स्थिर रखने के लिए मिशन के लिए तैयार रहने का आग्रह किया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें