देश

पीएम मोदी की पोस्ट पर रोक का मामला, केंद्र सरकार ने मेटा के शीर्ष अधिकारियों को फिर किया तलब, मांगा जवाब

Facebook Blocks PM Modi Video Post: पीएम नरेंद्र मोदी के वीडियो पोस्ट को फेसबुक पर ब्लॉक करने के मामले में केंद्र सरकार ने मेटा के शीर्ष अधिकारियों को दोबारा समन भेजा है। MeitY सचिव एस. कृष्णन ने विस्तृत जवाब मांगा।

Image

पीएम मोदी की पोस्ट पर रोक का मामला, केंद्र सरकार ने मेटा के शीर्ष अधिकारियों को फिर किया तलब, मांगा जवाब

Govt Summons Meta Executives PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वीडियो संदेश को फेसबुक पर अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किए जाने के मामले में केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने अमेरिकी टेक दिग्गज मेटा प्लेटफॉर्म्स के वरिष्ठ अधिकारियों को दोबारा समन जारी कर तलब किया है। सरकार ने कंपनी के शीर्ष प्रबंधन से इस बात का लिखित और स्पष्टीकरण देने को कहा है कि यह तकनीकी त्रुटि किस वजह से हुई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

क्या था पूरा मामला?

यह विवाद 23 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश से जुड़ा है। यह वीडियो नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक मामले और छात्र आंदोलनों पर प्रधानमंत्री का पहला सार्वजनिक संबोधन था, जिसके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया था। इस वीडियो को सबसे पहले इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था, जहां इसे 404 मिलियन से अधिक बार देखा गया। हालांकि, जब इसे फेसबुक पर साझा किया गया, तो प्लेटफॉर्म ने इसे अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया, जिसे बाद में बहाल किया गया। मेटा ने शुरुआती जवाब में इस घटना को एक अनजाने में हुई तकनीकी चूक या 'इनएडवरटेंट एरर' बताया था।

MeitY सचिव का कड़ा रुख

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने गुरुवार को इस मामले में सरकार के रुख को स्पष्ट किया। MeitY सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि 'हमने मेटा के उच्चतम स्तर के अधिकारियों को उपस्थित होने और यह समझाने के लिए कहा है कि वास्तव में क्या हुआ था।'

सचिव ने बताया कि मेटा ने भारतीय अधिकारियों को सूचित किया है कि उन्होंने प्रमुख सार्वजनिक हस्तियों और संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के खातों के लिए नए सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए हैं ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो। बता दें कि भारत, जो उपयोगकर्ताओं की संख्या के मामले में फेसबुक का सबसे बड़ा बाजार है, डिजिटल मंचों की जवाबदेही और कंटेंट मॉडरेशन की नीतियों को लेकर तकनीकी कंपनियों पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!