देश

ओमान तट पर जहाजों पर हमले से भड़का भारत; अमेरिकी प्रभारी राजदूत तलब, 3 भारतीय नाविकों की मौत पर जताई कड़ी आपत्ति

ओमान के तट पर अमेरिकी सेना द्वारा कमर्शियल जहाज 'सेटेबेलो' पर किए गए मिसाइल हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी प्रभारी राजदूत जेसन मीक्स को तलब कर कड़ा कूटनीतिक विरोध दर्ज कराया है।

Image

विदेश मंत्रालय में जेसन मीक्स (ANI)

Photo : ANI

पश्चिम एशिया के समुद्री रास्तों पर जारी भारी तनाव के बीच भारत सरकार ने एक बड़ा और कड़ा कूटनीतिक कदम उठाया है। ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाजों पर अमेरिकी सेना द्वारा किए गए हमलों में भारतीय नाविकों के हताहत होने पर नई दिल्ली ने अमेरिका के समक्ष अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इस सिलसिले में विदेश मंत्रालय (MEA) ने नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के प्रभारी राजदूत (US के चार्ज डी'अफेयर्स) जेसन मीक्स को तलब किया और इस सैन्य कार्रवाई पर आधिकारिक तौर पर गहरा ऐतराज जताया है।

MEA ने दो बार भेजा बुलावा

यह दूसरा मौका है जब भारत ने इस मुद्दे पर अमेरिकी मिशन के प्रमुख को तलब किया। जेसन मीक्स MEA दफ्तर गए भी, तकरीबन 45 मिनट बाद वे दफ्तर से बाहर निकले। शुरुआती दौर में लापता बताए जा रहे 3 भारतीय नाविकों की इस हमले में मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। मारे गए बहादुर नाविकों में डेक कैडेट आदित्य शर्मा, इंजन फिटर शिवानंद चौरसिया और चीफ इंजीनियर पटनम सुरेश शामिल हैं। भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर निर्दोष नागरिक नाविकों की सुरक्षा और उनका जीवन सबसे महत्वपूर्ण है, जिसे किसी भी सैन्य टकराव की वेदी पर नहीं चढ़ाया जा सकता।

जेसन से क्या बोला विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय (MEA) ने आज अमेरिकी चार्ज डी’अफेयर्स, जेसन मिक्स से यह कहते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया गया कि अमेरिकी नौसैनिक बलों द्वारा ओमान की खाड़ी में भारतीय नाविकों को लेकर जा रहे वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। इन घटनाओं में पहले ही तीन भारतीयों की दुखद मौत हो चुकी है, जो टाली जा सकती थी। मंत्रालय ने एक बार फिर नाविकों पर घातक और जानलेवा बल प्रयोग को लेकर गहरी चिंता जताई। कहा गया कि ऐसे कदम अस्वीकार्य हैं और संवेदनशील क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार की सुरक्षा, स्थिरता और भरोसे को कमजोर करते हैं। अमेरिकी चार्ज डी’अफेयर्स से अनुरोध किया गया कि वे भारत की गंभीर चिंताओं को अपनी सरकार तक पहुंचाएं और यह सुनिश्चित करें कि क्षेत्र में तैनात अमेरिकी बल नागरिक जीवन की हानि रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं।

'सेटेबेलो' जहाज पर अमेरिकी सेना ने दागी थी मिसाइल

यह पूरा विवाद 'एमटी सेटेबेलो' नाम के एक कमर्शियल तेल टैंकर पर हुए हमले के बाद गहराया, जिस पर 24 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने खुद स्वीकार किया है कि अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने ओमान के सोहार बंदरगाह के पास इस जहाज के इंजन रूम पर सटीक मिसाइल हमला किया था। अमेरिका का दावा है कि यह जहाज ईरान पर लगे अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंधों और नाकेबंदी का उल्लंघन कर रहा था और अमेरिकी नौसेना के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा था। अमेरिकी हमले के बाद जहाज में भीषण आग लग गई थी। ओमान नौसेना और राहत दलों की मदद से 21 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन 3 नाविकों को नहीं बचाया जा सका। भारत ने बैठक में इस बात को रेखांकित किया कि यह जहाज अमेरिकी ट्रेजरी विभाग द्वारा ब्लैकलिस्टेड भी नहीं था।

ईरान ने की हमले की निंदा

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई (Esmail Baghaei) ने अमेरिकी कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे अमेरिका की सशस्त्र डकैती और राजकीय समुद्री डकैती की निरंतर नीति का एक स्पष्ट प्रमाण बताया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वह अमेरिका के इस कानूनविहीन आचरण के लिए उसे सख्त जवाबदेह ठहराए, क्योंकि यह वैश्विक शांति, सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय नौवहन की स्वतंत्रता को लगातार खतरे में डाल रहा है। इस दुखद घटना पर ईरान ने मारे गए भारतीय नाविकों के परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की है और भारत सरकार तथा भारतीय जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की है।

इस्माइल बाकाई ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, "भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर अमेरिका द्वारा किए गए क्रूर हमलों में कम से कम तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है, जो अमेरिका की सशस्त्र डकैती और राज्यव्यापी लूटपाट की नीति का स्पष्ट प्रमाण है। हम शहीद भारतीय नाविकों के परिवारों और मित्रों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और भारतीय जनता एवं सरकार के प्रति हार्दिक शोक व्यक्त करते हैं।" उन्होंने आगे लिखा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अमेरिका को उसके इस गैरकानूनी आचरण के लिए जवाबदेह ठहराना चाहिए, जो वैश्विक शांति और सुरक्षा को लगातार खतरे में डाल रहा है और नौवहन की स्वतंत्रता को भी खतरे में डाल रहा है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Hindi Diwas 2026: अमित शाह बोले- हिंदी सभी भारतीय भाषाओं को साथ लेकर आगे बढ़ रही, कहा- 'ग्लोबल भाषाएं सीखें, लेकिन अपनी ना भूलें'

Hindi Diwas 2026: अमित शाह बोले- हिंदी सभी भारतीय भाषाओं को साथ लेकर आगे बढ़ रही, कहा- 'ग्लोबल भाषाएं सीखें, लेकिन अपनी ना भूलें'

आज की ताजा खबर, 14 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान के 309 नगरीय निकायों के लिए मतगणना जारी...लंदन में टेम्स नदी के तट पर पहली बार हुई गंगा आरती, हिंदी दिवस आज

आज की ताजा खबर, 14 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान के 309 नगरीय निकायों के लिए मतगणना जारी...लंदन में टेम्स नदी के तट पर पहली बार हुई गंगा आरती, हिंदी दिवस आज

24 घंटे का दौरा और 15000 जवान...शी जिनपिंग अपने साथ लाए बुलेटप्रूफ 'हॉन्गछी' स्टेट लिमोजीन कार, दिल्ली में थी अभूतपूर्व सुरक्षा

24 घंटे का दौरा और 15000 जवान...शी जिनपिंग अपने साथ लाए बुलेटप्रूफ 'हॉन्गछी' स्टेट लिमोजीन कार, दिल्ली में थी अभूतपूर्व सुरक्षा

बेंगलुरु के 90 से अधिक अस्पतालों को बेची गईं कैंसर की नकली दवाएं, 50% छूट पर होती थी सप्लाई; SIT जांच में बड़ा खुलासा

बेंगलुरु के 90 से अधिक अस्पतालों को बेची गईं कैंसर की नकली दवाएं, 50% छूट पर होती थी सप्लाई; SIT जांच में बड़ा खुलासा

राम मंदिर की सुरक्षा होगी अभेद्य! अयोध्या में हाई-लेवल बैठक के बीच ज्वाइंट व डिप्टी CEO का पैनल तैयार, ट्रस्ट की मुहर का इंतजार

राम मंदिर की सुरक्षा होगी अभेद्य! अयोध्या में हाई-लेवल बैठक के बीच ज्वाइंट व डिप्टी CEO का पैनल तैयार, ट्रस्ट की मुहर का इंतजार