देश

Sydney Terror Attack: 'हम ऑस्ट्रेलियाई लोगों के साथ...', PM मोदी ने सिडनी आतंकी हमले की कड़ी निंदा की

Sydney Terror Attack: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुए आतंकी हमले की निंदा की। इस हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रति अपना समर्थन भी जताया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम ऑस्ट्रेलिया के लोगों के साथ खड़े हैं।

Image

PM मोदी ने सिडनी आतंकी हमले की कड़ी निंदा की (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Sydney Terror Attack: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुए आतंकी हमले की निंदा की। इस हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

पीएम मोदी ने सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और भारत के लोगों की ओर से पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। पीएम मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''आज ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर यहूदी त्योहार हनुक्का के पहले दिन जश्न मना रहे लोगों को निशाना बनाकर किए गए भयानक आतंकवादी हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं। भारत के लोगों की ओर से, मैं उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।''

इस दौरान, पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रति अपना समर्थन भी जताया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम ऑस्ट्रेलिया के लोगों के साथ खड़े हैं। भारत आतंकवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस रखता है और आतंकवाद के सभी प्रारूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करता है। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर हुनक्का त्योहार पर हुए आतंकी हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।

कब हुई गोलीबारी

गोलीबारी उस वक्त हुई, जब यहूदी समुदाय के लोग शाम को हनुक्का का जश्न मना रहे थे। हनुक्का यहूदियों के लिए रोशनी का त्योहार है, जिसे आठ दिनों तक मनाया जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने 50 राउंड तक गोलियों की आवाज सुनी है। कैंपबेल परेड के पास जमीन पर लोग पड़े हुए थे।

इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस घटना पर अफसोस जताते हुए कहा, "बॉन्डी के दृश्य चौंकाने और परेशान करने वाले हैं। पुलिस और इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स लोगों की जान बचाने के लिए मौके पर काम कर रहे हैं। मेरी संवेदनाएं हर पीड़ित व्यक्ति के साथ हैं। मैंने अभी-अभी एएफपी कमिश्नर और एनएसडब्ल्यू (न्यू साउथ वेल्स) प्रीमियर से बात की है। हम एनएसडब्ल्यू पुलिस के साथ काम कर रहे हैं और जैसे ही और जानकारी सामने आएगी, हम आगे अपडेट देंगे। मैं आसपास के लोगों से एनएसडब्ल्यू पुलिस की जानकारी फॉलो करने का आग्रह करता हूं।"

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article