दुनिया

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यहूदी त्योहार के दौरान आतंकी हमला, बोंडी बीच पर 11 लोगों की हत्या, कई घायल

सिडनी में गोलीबारी की घटना हुई है। दो हमलावरों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने लोगों से बोंडी बीच इलाके में जाने से बचने की अपील की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलाके में कई गोलियों की आवाजें सुनी गईं। यह घटना यहूदी त्योहार हनुक्का के सेलिब्रेशन के दौरान हुई। इसमें अबतक 11 लोगों की मौत हो गई है।

Image

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भारी गोलीबारी (AP)

Australia shooting news: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भारी गोलीबारी में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, हमले में 11 लोग मारे जा चुके हैं। सिडनी की सबसे पॉपुलर जगहों में से एक बॉन्डी बीच के पास गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस कार्रवाई कर रही है। लोगों को इलाके से दूर रहने और सुरक्षित जगह जाने के लिए कहा गया है।

न्यू साउथ वेल्स (NSW) पुलिस ने कन्फर्म किया है कि दो लोग हिरासत में हैं, लेकिन ऑपरेशन अभी भी जारी है। NSW पुलिस ने X पर एक पोस्ट में कहा, 'पुलिस ऑपरेशन जारी है और हम लोगों से इलाके में आने से बचने की अपील करते हैं।' सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने रिपोर्ट किया कि कई गोलियां चलाई गईं और कई लोग जमीन पर पड़े हुए देखे गए।

दो लोग हिरासत में, 16 लोग घायल

सिडनी के बोंडी बीच पर हुए हमले में पुलिस का कहना है कि वे कार्रवाई कर रहे हैं और 2 लोग हिरासत में लिए गए हैं। साथ ही न्यू साउथ वेल्स एम्बुलेंस के अनुसार, बोंडी बीच शूटिंग के बाद 16 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि, ये संख्या बढ़ सकती है। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि पहले अधिकारी शुरू में बंदूकधारियों का मुकाबला नहीं कर पाए, क्योंकि उनके पास हथियार नहीं थे। वे बिना हथियारों के घटनास्थल पर पहुंचे थे।

NSW एम्बुलेंस ने पुष्टि की है कि मेडिकल टीमों, एम्बुलेंस, हेलीकॉप्टर और स्पेशल ऑपरेशंस यूनिट सहित 25 से ज्यादा रिसोर्स बोंडी बीच पर तैनात किए गए हैं।

सिडनी में गोलीबारी की घटना

सिडनी में गोलीबारी की घटना के बाद बोंडी बीच पर एम्बुलेंस

क्या है मामला?

बताया गया कि यह घटना यहूदी त्योहार हनुक्का के सेलिब्रेशन के दौरान हुई। हनुक्का के दौरान हुए इस हमले में दो लोगों को गोलीबारी करते हुए देखा गया। गोलीबारी के बीच लोगों को घबराते हुए भागते देखा गया।

आखिरकार दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया एक को एक राहगीर ने पकड़ा, जिसने उसके हाथों से हथियार छीन लिया।

हमले पर क्या बोले पीएम?

ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बनीज ने बोंडी पर हुई गोलीबारी को चौंकाने वाला और परेशान करने वाले बताया। उन्होंने AFP कमिश्नर और NSW प्रीमियर से बात की है और कहा कि सरकार NSW पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है और जैसे-जैसे और जानकारी मिलेगी, अपडेट देती रहेगी।

अल्बनीज ने मौके पर मौजूद इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स की तारीफ की और इलाके के लोगों से पुलिस के आधिकारिक निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!