देश

फिर दोस्ती की मिसाल कायम कर रहा भारत, ईरान से इन देशों के नागरिकों को निकालने की कोशिश में जुटा

Israel-Iran Conflict: ईरान और इजराइल में जारी संघर्ष के बीच, भारत ईरान से अपने सभी नागरिकों को निकाल रहा है। दूतावास ने कहा कि वह नेपाल और श्रीलंका के नागरिकों को भी निकालने का प्रयास कर रहा है। कोलंबो में श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने ईरान में अपने नागरिकों को सलाह दी है कि यदि वे देश छोड़ना चाहते हैं तो तेहरान में भारतीय दूतावास से संपर्क करें।

Image

इजरायल ईरान संघर्ष

Photo : AP

Israel-Iran Conflict: ईरान और इजराइल में जारी संघर्ष के बीच, भारत ईरान से अपने सभी नागरिकों को निकाल रहा है। तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आपातकालीन संपर्क नंबर और एक टेलीग्राम चैनल का लिंक प्रदान किया। पोस्ट में कहा गया है कि भारतीय दूतावास ईरान से सभी भारतीय नागरिकों को निकाल रहा है।

दोस्ती की मिसाल कायम कर रहा भारत

एक अन्य पोस्ट में, दूतावास ने कहा कि वह नेपाल और श्रीलंका के नागरिकों को भी निकालने का प्रयास कर रहा है। इसमें कहा गया है कि नेपाल और श्रीलंका की सरकारों के अनुरोध पर इन दोनों देशों के नागरिकों को निकालने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्ट में नेपाल और श्रीलंका के नागरिकों के लिए दूतावास के टेलीग्राम चैनल या आपातकालीन संपर्क नंबर पर संपर्क के लिए कहा गया है।

भारतीय दूतावास से संपर्क करें श्रीलंकाई लोग

कोलंबो में श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने ईरान में अपने नागरिकों को सलाह दी है कि यदि वे देश छोड़ना चाहते हैं तो तेहरान में भारतीय दूतावास से संपर्क करें। मंत्रालय ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘श्रीलंका सरकार ने ईरान छोड़ने के इच्छुक श्रीलंकाई लोगों की सहायता के लिए भारत सरकार के साथ उड़ानों में उन्हें समायोजित करने की व्यवस्था की है।’’

विदेश मंत्रालय के अनुसार, ईरान में 100 से भी कम श्रीलंकाई नागरिक हैं, जबकि इजराइल में लगभग 20,000 श्रीलंकाई नागरिक कार्यरत हैं।

भारत ने बुधवार को ईरान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन सिंधु' शुरू करने की घोषणा की, क्योंकि इजराइल के साथ संघर्ष में कमी आने का कोई संकेत नहीं दिख रहा है। शनिवार को विदेश मंत्रालय ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंधु' के तहत अब तक 500 से अधिक भारतीय नागरिक ईरान से स्वदेश लौट आए हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित