दुनिया

इजरायल-ईरान संघर्ष में अमेरिका की एंट्री होगी या नहीं? ट्रंप दो हफ्तों में लेंगे फैसला; व्हाइट हाउस का बड़ा बयान आया सामने

Israel Iran Conflict: इजरायल-ईरान संघर्ष में अमेरिका कूदेगा या नहीं? राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले दो हफ्तों इसको लेकर निर्णय करेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने राष्ट्रपति ट्रंप के हवाले से गुरुवार को यह जानकारी साझा की।

Image

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : AP

Israel Iran Conflict: इजरायल-ईरान संघर्ष में अमेरिका कूदेगा या नहीं? राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले दो हफ्तों इसको लेकर निर्णय करेंगे।व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने ट्रंप के हवाले से बताया कि निकट भविष्य में ईरान के साथ बातचीत होने या न होने की पर्याप्त संभावना है। ट्रंप अगले दो हफ्तों के अंदर अपना निर्णय लेंगे कि आगे बढ़ना है या नहीं।

'बिना शर्त आत्मसमर्पण करे ईरान'

इससे पहले ट्रंप ने ईरान को 'बिना शर्त आत्मसमर्पण' करने को कहा था। ईरान को धमकाते हुए ट्रंप ने कहा था कि उनके सर्वोच्च नेता खामेनेई कहां छिपे हैं? इसकी उन्हें जानकारी है। उन्होंने कहा था कि खामेनेई को मारने की उनकी 'कम से कम फिलहाल कोई योजना' नहीं है।

सनद रहे कि ट्रंप के इस बयान के एक दिन बाद बुधवार तड़के इजरायल ने ईरान की राजधानी पर जमकर एयरस्ट्राइक की। दोनों देश एक-दूसरे पर रुक-रुक कर हवाई हमले कर रहे हैं। गुरुवार को ईरान ने पलटवार करते हुए इजरायल को धुआं-धुआं कर दिया। इस हमले में दक्षिणी इजरायल का एक मुख्य अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गया और तेल अवीव के करीब कई अन्य आवासीय इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article