देश

केंद्र घुसपैठियों से निपटने के लिए ‘पता लगाने, हटाने और निर्वासित करने’ की नीति का पालन करेगा- बोले अमित शाह, SIR पर कांग्रेस को घेरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया का समर्थन करते हुए शुक्रवार को कहा कि मतदाता सूची में घुसपैठियों का शामिल होना संविधान की भावना को दूषित करता है और मतदान का अधिकार केवल देश के नागरिकों को ही उपलब्ध होना चाहिए।

Image

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (फाइल फोटो-PTI)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया का समर्थन करते हुए कहा कि मतदाता सूची में घुसपैठियों का शामिल होना संविधान की भावना के खिलाफ है और मतदान का अधिकार केवल देश के नागरिकों को ही उपलब्ध होना चाहिए।शाह ने कहा कि केंद्र सरकार घुसपैठियों से निपटने के लिए ‘पता लगाने, हटाने और निर्वासित करने’ की नीति का पालन करेगी।

कांग्रेस पर साधा निशाना

गृह मंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान एसआईआर प्रक्रिया पर राजनीतिक टिप्पणियों को नकारते हुए कहा कि इसे केवल एक राष्ट्रीय मुद्दे के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह इस मुद्दे पर ‘‘इनकार की मुद्रा’’ में है। शाह ने कहा, ‘‘यह प्रक्रिया उनकी सरकार के दौरान भी लागू हुई थी, लेकिन विपक्ष विरोध करने की नीति अपना रहा है क्योंकि उनके वोट बैंक कट रहे हैं।’’

'घुसपैठियों और शरणार्थियों के बीच अंतर'

अमित शाह ने स्पष्ट किया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव तभी संभव हैं जब मतदाता सूची केवल भारतीय नागरिकों और मतदान के योग्य लोगों तक ही सीमित हो। उन्होंने घुसपैठियों और शरणार्थियों के बीच अंतर को भी स्पष्ट करते हुए कहा कि शरणार्थी धार्मिक उत्पीड़न के कारण आते हैं, जबकि घुसपैठिया आर्थिक या अन्य कारणों से अवैध रूप से सीमा पार करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई व्यक्ति बिना किसी रोक-टोक के यहां आ सकता है, तो हमारा देश धर्मशाला बन जाएगा।’’

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article