देश

भारत में प्रत्येक 834 लोगों पर है एक डॉक्टर और 476 पर एक नर्सिंग स्टाफ, सरकार ने पेश किया डाटा

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2023, 08:34 PM IST

सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा को बताया कि 80 प्रतिशत एलोपैथिक डॉक्टरों और 5.56 लाख आयुष डॉक्टरों की उपलब्धता को देखते हुए भारत में प्रति 834 व्यक्तियों पर एक चिकित्सक है।

Image

भारत में प्रत्येक 834 व्यक्ति पर एक चिकित्सक (फाइल फोटो- Pixabay)

भारत में प्रत्येक 834 व्यक्ति पर एक डॉक्टर है। सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा को बताया कि 80 प्रतिशत एलोपैथिक डॉक्टरों और 5.56 लाख आयुष डॉक्टरों की उपलब्धता को देखते हुए भारत में प्रति 834 व्यक्तियों पर एक चिकित्सक है।

स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने दी जानकारी

स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में उच्च सदन को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश में 36.14 लाख नर्सिंग कर्मी हैं और देश में प्रति 476 लोगों की आबादी पर एक नर्सिंग कर्मी है।

कुल कितने डॉक्टर

पवार ने बताया कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अनुसार जून 2022 तक राज्य चिकित्सा परिषद एवं राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग में पंजीकृत एलोपैथिक चिकित्सकों की संख्या 13,08,009 थी। उन्होंने कहा, ‘‘‘पंजीकृत 80 प्रतिशत पंजीकृत एलोपैथिक चिकित्सकों और 5.65 लाख आयुष चिकित्सकों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए देश में चिकित्सक-आबादी अनुपात 1: 834 है।’’

सीटों में वृद्धि

पवार ने कहा कि सरकार ने चिकित्सा महाविद्यालयों की संख्या में वृद्धि की जिसके कारण एमबीबीएस की सीटों में वृद्धि हुई हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article