देश

दिल्ली में जल्द दस्तक देगी ठंड, होने वाली है बारिश, 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Oct 14, 2023, 10:40 AM IST

Weather Forecast: मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले चार दिनों में उत्तर पश्चिम के साथ मध्य भारत के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, 15 अक्टूबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम प्रणाली तेज होगी और यह सिस्टम 17 अक्टूबर तक भारत के कई हिस्सों को प्रभावित करेगा।

Image

दिल्ली में जल्द होगी बारिश

Photo : ANI

Weather Forecast: मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह तेज धूप तो रात के समय में पारे में हल्की गिरावट हो रही है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस सीजन के पहले पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में पड़ेगा। IMD ने इन राज्यों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले चार दिनों में उत्तर पश्चिम के साथ मध्य भारत के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, 15 अक्टूबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम प्रणाली तेज होगी और यह सिस्टम 17 अक्टूबर तक भारत के कई हिस्सों को प्रभावित करेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों में मध्य पाकिस्तान के क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना बन रही है।

दिल्ली में दस्तक देगी ठंड

मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव के कारण जल्द ही दिल्ली में ठंडक दस्तक देना शुरू करेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 17 अक्टूबर से तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसका असर दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। 15 और 16 अक्टूबर को यूपी के बागपत, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, सहारनपुर व कुछ अन्य जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने के भी आसार हैं।

17 अक्टूबर को यहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके मुताबिक, 17 अक्टूबर को आगरा, अलीगढ़, बागपता, बहराइच, बाराबंकी, बेरली, बिजनौर, एटा, फरुखाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कन्नौज, कासगंज, लखनऊ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत में भी बारिश हो सकती है।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article