देश

IEC 2023:जब कंपनियां भाग रही थी तब PM मोदी ने सत्ता संभाली और भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदल दिया- बोले केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2023, 10:09 PM IST

IEC 2023: ​इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारत की ओर पूरी दुनिया उम्मीद से देख रही है। पीएम मोदी ने सरकार के काम करने के तरीके को ही बदल दिया है। एक समय 100 में से 15 पैसे ही लोगों के पास पहुंचते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

Image

इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर

IEC 2023: टाइम्स नेटवर्क के इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव (India Economic Conclave) में टाइम्स नाउ की एक्जीक्यूटिव एडिटर पद्मजा जोशी से बात करते हुए भारत के कौशल विकास और उद्यमिता और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदला है। यह बदलाव पीएम मोदी लेकर आए हैं। जब देश से कंपनियां भाग रही थीं, रोज घोटालों की खबर आती थीं, तब मोदी ने सत्ता संभाली और भारत में लगातार विकास होने लगा। भारत आगे बढ़ने लगा।

भारत की ओर देख रही दुनिया

इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारत की ओर पूरी दुनिया उम्मीद से देख रही है। पीएम मोदी ने सरकार के काम करने के तरीके को ही बदल दिया है। एक समय 100 में से 15 पैसे ही लोगों के पास पहुंचते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। आज दुनिया की टॉप कंपनियां भारत में अपना प्लांट लगा रही है। अपने उत्पादों को यहां बना रही है। आज हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक हैं।

विपक्ष पर साधा निशाना

विपक्ष के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में सभी को बोलने की आजादी है। भले ही वो अनर्गल बात क्यों न करें। जो लोकतंत्र पर सवाल उठाते थे, ईवीएम का विरोध करते थे, वो कर्नाटक चुनाव के बाद चुप क्यों हैं? ये एक वर्ग है जिसका काम ही है ऐसी बातें करना।

टेक्नोलॉजी को प्राथमिकता

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि उनकी सरकार ने टेक्नोलॉजी को प्राथमिकता दिया। पीएम मोदी का मानना था कि टेक्नोलॉजी से पूरे शासन के तरीके के हो बदला जा सकता है। आज देखिए उसका परिणाम दिख रहा है। आज लोगों के अकाउंट में सीधे पैसे पहुंच रहे हैं। भ्रष्टाचार के लिए इसमें जगह ही नहीं है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात