देश

IEC 2023: हम हर खतरे से निपटने में सक्षम-इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में बोले आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे, मणिपुर हिंसा पर भी कह दी बड़ी बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2023, 09:42 PM IST

IEC 2023: टाइम्स नाउ के एडिटर इन चीफ राहुल शिवशंकर से बात करते हुए आर्मी प्रमुख ने कहा कि सेना भविष्य की लड़ाई के लिए लगातार तैयारी कर रही है। वह अपने आप को समय के हिसाब से बदल रही है। सेना आधुनिकता से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम कर रही है।

Image

IEC 2023: इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में जनरल मनोज पांडेय

IEC 2023: टाइम्स नेटवर्क के इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव (India Economic Conclave) में पहुंचे सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे (Army Chief General Manoj Pandey) ने चीन के साथ सीमा विवाद, सेना की तैयारी, सीमा के नजदीक इंफ्रास्ट्रक्चर, कश्मीर में टारगेट किलिंग और मणिपुर हिंसा पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि सेना हर खतरे से निपटने में सक्षम है। हमारे पास प्लान से लेकर हथियार तक सभी तैयार हैं।

भविष्य की लड़ाई के लिए सेना कितनी तैयार

टाइम्स नाउ के एडिटर इन चीफ और BCCL - BTDT के एडिटोरियल डायरेक्टर राहुल शिवशंकर से बात करते हुए आर्मी प्रमुख ने कहा कि सेना भविष्य की लड़ाई के लिए लगातार तैयारी कर रही है। और अपने आप को समय के हिसाब से बदल रही है। सेना आधुनिकता से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम कर रही है। टेक्नोलॉजी पर काम हो रहा है। सेना एक रोडमैप तैयार कर चुकी है।2023 को ईयर ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन घोषित किया गया है। यह एक साल के अंदर नहीं हो सकता है, थोड़ा समय लगेगा।

चीन के साथ विवाद पर क्या बोले आर्मी चीफ

चीन के साथ सीमा पर जारी विवाद को लेकर आर्मी चीफ ने कहा कि भारतीय सेना हर खतरे से निपटने में सक्षम है। सीमा के नजदीक लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं। यह एक लगातार होने वाला कार्य है। दुर्गम इलाकों में चाहे सड़कों का निर्माण हो, ब्रिज का निर्माण हो, एयरफील्ड हो, इन सारी चीजों पर काम चल रहा है। कई निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं। हथियारों से लेकर कम्यूनिकेशन तक पर काम चल रहा है। वहीं बातचीत को लेकर सेना प्रमुख ने कहा कि बातचीत होती रहनी चाहिए, उससे समस्या के सामाधान तक पहुंचा जा सकता है। सेना की तैयारी और बातचीत दोनों अलग-अलग चीजें हैं।

मणिपुर हिंसा पर क्या बोले सेना प्रमुख

मणिपुर हिंसा को लेकर आर्मी प्रमुख ने कहा कि सेना वहां दोनों समुदायों के लिए तैनात है। जल्द ही शांति कायम हो जाएगी। स्थिति में सुधार हो रहा है। मणिपुर हिंसा पर सेना प्रमुख ने हिंसा करनेवालों को चेतावनी देते हुए कहा- "शांति की अपील का पालन करें। नहीं तो बल प्रयोग किया जाएगा। हम दोनों समुदायों के लिए हैं।"

कश्मीर में टारगेट किलिंग पर जनरल मनोज पांडे

कश्मीर में टारगेट किलिंग को लेकर आर्मी प्रमुख ने कहा कि ये सनसनीखेज बनाने के लिए किया जा रहा है। कश्मीर में आतंकी घटनाओं में कमी आई है। सेना पर हुई आतंकी घटनाओं को लेकर जनरल मनोज पांडे ने कहा कि हम इस पर काम कर रहे हैं। बाकी एजेंसियों के साथ इस पर काम हो रहा है। घाटी में सक्रिय आतंकियों की जल्द ही पहचान कर ली जाएगी और उन्हें खत्म कर दिया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित