देश

एक चिट्ठी से कैसे तबाह हो गया राम रहीम का साम्राज्य? देखिए,'बलात्‍कारी बाबा' के कांड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 11:18 AM IST

Ram Rahim: रेपिस्ट बाबा राम रहीम जब से पेरोल पर बाहर आया है तब से वो हर दिन विवादों में है। पेरोल का उल्लंघन कर ऑनलाइन सत्संग कर रहा है तो वहीं अभी ये विवाद थमा नहीं था कि उसने दिवाली के मौके पर अपना नया गाना साडी नित दी दिवाली को लॉन्च किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • मंत्र नहीं...षडयंत्र का 'डेरा'! बलात्कारी बाबा के 20 कांड
  • तीन मामलों में सज़ा काट रहा बाबा राम रहीम, हत्या और रेप मामले में 20 साल की सज़ा
  • बाबा राम रहीम का पावर गेम, 6 करोड़ समर्थक चुनावी ताकत

Ram Rahim News: हत्यारा और रेपिस्ट बाबा राम रहीम एक बार फिर 40 दिन के परोल पर बाहर है.. इस दौरान वो ऐसे ऐसे काम कर रहा है जिससे कानून (Law and Order) की सीधे-सीधे धज्जियां उड़ रही है। परोल (Parole) के नियम और शर्तों को ताक पर रखकर वो वर्चुअल सत्संग कर रहा है। अपने गाने रीलीज कर रहा, यानी वो एक सजायाफ्ता होकर अपने पावर गेम (Power Game) को बाहर दिखा रहा है। जेल जाने से पहले भी ये अपने पावर गेम की वजह से ही बचता चला आ रहा था। गुरमीत राम रहीम सिंह (Gurmeet Ram Rahim Singh) ने इतने कांड और अपराध किए हैं कि इसे उंगलियों पर गिना नहीं जा सकता लेकिन उसके 20 कांड या ये कहें कि उसकी 20 अपराधिक कहानियां ऐसी हैं जो लोगों के सामने है।

6 करोड़ से ज्यादा समर्थक

राम रहीम का राजनीतिक रसूख बहुत ज्यादा है कि उसके पास डेरा (Dera Sacha Sauda) समर्थकों की वोट की ताकत है। दुनिया भर में 6 करोड़ से ज्यादा डेरा समर्थक हैं। भारत में हरियाणा और पंजाब में तो इसके समर्थक सबसे ज्यादा हैं। परोल पर बाहर आए राम रहीम ने अपनी करीबी हनीप्रीत का नाम बदल डाला। राम रहीम ने हनी प्रीत का नाम रूहानी दीदी रख दिया है। गुरमीत राम रहीम सिंह ने कहा कि हनीप्रीत (Honypreet) को अब भविष्य में 'रूहानी दीदी' (Ruhani Didi) के नाम से जाना जाएगा। डेरा प्रमुख ने कहा कि इसका 'उच्चारण आसान' है, आप 'रूह दी' भी कह सकते हैं, क्योंकि ये उच्चारण आधुनिक भी है।

हनीप्रीत से रिश्ता!

आपको याद होगा साल 2017 में जब राम रहीम सुनारिया जेल गया तो उसके साथ सिर्फ हनीप्रीत थी। बलात्कारी बाबा की हनी से ऐसी प्रीत लगी थी कि वो जेल में भी उसे किस कदर मिस कर रहा था।उसे इसी बात से समझिए कि राम रहीम ने जेलर और कोर्ट से हनीप्रीत को अपने साथ जेल में रखने की गुजारिश की थी। उसे अपना फिजियोथिरेपिस्ट बताया था जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

इन मामलों में मिली सजा

बाबा राम रहीम तीन मामलों में जेल की सज़ा काट रहा है.. जिसमें मई 2002 में रंजीत सिंह की हत्या, अक्टूबर 2002 में रामचंद्र छत्रपति की हत्या और 2002 में ही दो महिला अनुयायियों से बलात्कार का मामला शामिल हैं। बाबा राम रहीम तीन मामलों में जेल की सज़ा काट रहा है जिसमें मई 2002 में रंजीत सिंह की हत्या, अक्टूबर 2002 में रामचंद्र छत्रपति की हत्या और 2002 में ही दो महिला अनुयायियों से बलात्कार का मामला शामिल हैं। बाबा राम रहीम तीन मामलों में जेल की सज़ा काट रहा है.. जिसमें मई 2002 में रंजीत सिंह की हत्या, अक्टूबर 2002 में रामचंद्र छत्रपति की हत्या और 2002 में ही दो महिला अनुयायियों से बलात्कार का मामला शामिल हैं।

एक चिट्ठी से राम रहीम का साम्राज्य तबाह

बाबा का चोला ओढ़े राम रहीम कितना बड़ा अपराधी और रेपिस्ट था इसकी असलीयत एक लेटर ने खोली..13 मई 2002 को तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को एक पत्र लिखा गया। इस पत्र में एक लड़की ने सिरसा डेरा सच्चा सौदा में गुरु राम रहीम के हाथों अपने यौन शोषण का वाकया बताया था। उस लड़की ने पत्र में लिखा कि पंजाब की रहने वाली हूं और अब पांच साल से डेरा सच्चा सौदा सिरसा, हरियाणा में साधु लड़की के रूप में सेवा कर रही हूं। लड़की ने आरोप लगाया कि उसके और दूसरी लड़कियों का यहां शारीरिक शोषण किया जा रहा है। साथ में डेरे के महाराज की ओर से उनका बलात्कार किया जा रहा है। 30 मई 2002 को ये खबर अखबार में छपी। 'पूरा सच अखबार' में साध्वी से रेप मामले को लेकर प्रकाशित किया गया।इतना ही नहीं सिरसा के बाजार में साध्वी की चिट्ठी की कॉपी तक बांटी गई थी। इसके बाद राम रहीम की एक एक अपराधिक पोल खुलते चले गए।
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article