देश

मुझे नहीं मालूम, पैरोल पर छूटा आदमी गाना गा सकता है या नहीं, राम रहीम पर बोले अनिल विज

  • Agency by: भाषा
  • Updated Oct 28, 2022, 12:14 AM IST

डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर हैं। इस दौरान उन्होंने अपने अनुयायियों के साथ प्रतिदिन ऑनलाइन बातचीत करना शुरू किया और एक म्यूजिक वीडियो जारी किया था। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने इस पर कहा कि पैरोल पर छूटा आदमी गाना गा सकता है या नहीं, मुझे नहीं मालूम।

Image

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम

Photo : BCCL

गुरुग्राम : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को कहा कि उन्हें नहीं मालूम है कि पैरोल पर छूटा कोई व्यक्ति गाना गा सकता है या नहीं। उन्होंने यह टिप्पणी डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Gurmeet Ram Rahim) के संदर्भ में की। राम रहीम ने दिवाली पर एक म्यूजिक वीडियो जारी किया था।

राम रहीम के हालिया वीडियो के संबंध में पूछे जाने पर, विज ने कहा कि जेल प्रशासन ने जेल नियमावली के तहत उन्हें पैरोल (Parole) दी है और वह उत्तर प्रदेश के आश्रम में हैं। जेल नियमावली में यह देखना होगा कि पैरोल पर रहने वाला व्यक्ति गाना गा सकता है या नहीं। मुझे नहीं पता है।

विज ने गुरुग्राम के भोंडसी में हरियाणा पुलिस आवासीय परिसर परियोजना के उद्घाटन के अवसर पर मीडियाकर्मियों से कहा कि यह हरियाणा का स्वर्णिम काल है, जिसमें व्यवस्थाएं बदली गई हैं। हमने हर चीज को पारदर्शी बना दिया है और कई सेवाओं को ऑनलाइन बना दिया गया है।

राम रहीम सिरसा में अपने आश्रम में दो महिला शिष्यों से बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है और उसे पिछले सप्ताह 40 दिनों के लिए पैरोल मिली थी।

हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट के लिए तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव और आगामी पंचायत चुनाव से पहले राम रहीम को पैरोल दिए जाने से विवाद पैदा हो गया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Swachh Vayu Survekshan 2026: लखनऊ देश का सबसे साफ हवा वाला शहर बना, इंदौर को छोड़ा पीछे; यूपी के 16 शहरों का राष्ट्रीय स्तर पर डंका

Swachh Vayu Survekshan 2026: लखनऊ देश का सबसे साफ हवा वाला शहर बना, इंदौर को छोड़ा पीछे; यूपी के 16 शहरों का राष्ट्रीय स्तर पर डंका

भविष्य के युद्ध आज ही लड़े जा रहे हैं- बोले राम मंदिर ट्रस्ट के नए सीईओ एयर मार्शल मिश्रा, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सटीक रणनीतियों का किया खुलासा

भविष्य के युद्ध आज ही लड़े जा रहे हैं- बोले राम मंदिर ट्रस्ट के नए सीईओ एयर मार्शल मिश्रा, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सटीक रणनीतियों का किया खुलासा

'सेना को खतरों का मुंहतोड़ जवाब देने की पूरी आजादी...' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- संसाधनों की कोई कमी नहीं

'सेना को खतरों का मुंहतोड़ जवाब देने की पूरी आजादी...' रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह बोले- संसाधनों की कोई कमी नहीं

पीएम मोदी आज गुजरात में देंगे 35 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, DFC के 326 किमी खंड होंगे राष्ट्र को समर्पित

पीएम मोदी आज गुजरात में देंगे 35 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, DFC के 326 किमी खंड होंगे राष्ट्र को समर्पित

'किसी भी दुर्घटना के लिए मकानमालिक जिम्मेदार नहीं', दिल्ली के सत्य निकेतन में ढही इमारत के PG एग्रीमेंट में क्या-क्या लिखा था

'किसी भी दुर्घटना के लिए मकानमालिक जिम्मेदार नहीं', दिल्ली के सत्य निकेतन में ढही इमारत के PG एग्रीमेंट में क्या-क्या  लिखा था