देश

गंगटोक में गृह मंत्री अमित शाह, '2014 के बाद उत्तर पूर्व का विकास सही मायने में विकास'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 02:56 PM IST

गंगटोक में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सही मायनों में उत्तर पूर्व के राज्यों का विकास नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद शुरू हुआ।

Image

उत्तर पूर्व राज्य के दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह

गंगटोक में पूर्वी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों के "सहकारी डेयरी सम्मेलन- 2022" में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी के 75 साल में, नरेंद्र मोदी के पीएम बनने से पहले, पूर्वोत्तर को केवल एक पर्यटन स्थल माना जाता था। उनके प्रधान मंत्री बनने के बाद, पूर्वोत्तर का वास्तविक विकास शुरू हुआ।नरेंद्र मोदी सरकार ने लगभग 65,000 सक्रिय PACS (प्राथमिक कृषि ऋण समिति) स्थापित करने का निर्णय लिया है। हमने तय किया है कि 5 साल के भीतर प्रत्येक पंचायत में एक पैक्स और एक डेयरी होगी।

सिक्किम दौरे पर गृह मंत्री

केंद्रीय गृह अमित शाह आज एक दिवसीय दौरे पर सिक्किम में हैं। गंगटोक में पूर्वी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र डेयरी सहकारी सम्मेलन का उद्घाटन किया। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष जी पी नड्डा के साथ असम का दौरा भी करने वाले हैं।जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज सिक्किम के गंगटोक करीब 11:35 बजे पहुंचेंगे। यहां वह राजभवन में सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसके बाद शाह दोपहर 12:15 बजे गंगटोक के मनन केंद्र में सहकारी डेयरी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

इस सम्मेलन में सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। वहीं बताया जा रहा है कि अमित शाह इसी क्रम में सिक्किम भाजपा के कोर ग्रुप से भी मुलाकात करने वाले हैं। जानकारी के अनुसार शाम को अमित शाह भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ असम का दौरा भी करेंगे। असम में भाजपा कोर ग्रुप के साथ अमित शाह की एक बैठक प्रस्तावित है।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित