देश

Hindi Samachar 5 अक्टूबर: धू-धू कर जल उठे बुराई के प्रतीक रावण के पुतले, कश्मीर में दहाड़े शाह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 09:22 PM IST

Hindi Samachar 5 October, 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में अंतर्राष्ट्रीय दशहरा समारोह में शामिल हुए, आलिया भट्ट की बेबी शॉवर की फोटो आई सामने, एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:-

Image

आज के प्रमुख और अहम समाचार

Hindi Samachar 5 October: दशहरे का पर्व देशभर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है, इस मौके पर पर रावण का पुतला दहन करने की परंपरा निभाई जाती है, इस बार भी देश के तमाम हिस्सों में इस पर्व को पूरी धूमधाम के साथ मनाया गया, और रावण के साथ ही कुंभकरण और मेधनाथ के पुतले का दहन किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन बारामूला में एक जनसभा को संबोधित किया, यहां पढ़ें दिन भर की अहम खबरें-

Dussehra 2022: धू-धू कर जल उठे बुराई के प्रतीक रावण के पुतले, हरियाणा में टला हादसा

दशहरे का पर्व देशभर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है, इस मौके पर पर रावण का पुतला दहन करने की परंपरा निभाई जाती है, इस बार भी देश के तमाम हिस्सों में इस पर्व को पूरी धूमधाम के साथ मनाया गया, और रावण के साथ ही कुंभकरण और मेधनाथ के पुतले का दहन किया गया। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पर कई जगहों पर रामलीला के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां पर रावण दहन किया गया, यहां के कई स्थानों पर दशहरे की धूम नजर आ रही है गौर हो कि यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। पढ़ें पूरी खबर-

वे कहते हैं पाकिस्तान से बात करो, मैं J&K के गुर्जरों, बकरवालों से बात करना चाहता हूं, जम्मू-कश्मीर में बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन बारामूला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के चीफ फारूक अब्दुल्ला और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती कहते हैं कि पाकिस्तान से बात करनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर-

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में शामिल हुए पीएम मोदी, पहली बार देश के किसी प्रधानमंत्री ने इसमें लिया हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में अंतर्राष्ट्रीय दशहरा समारोह (International Kullu Dussehra Festival) में शामिल हुए। उनका जोरदार स्वागत हुआ। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में लोगों की एक विशाल जन सभा को बधाई दी। यह पहली बार हुआ जब देश के किसी पीएम कुल्लू दशहरा समारोह में भाग लिया। पढ़ें पूरी खबर-

जनसंख्या नियंत्रण कानून, बेरोजगारी, जातिवाद और हिंदू राष्ट्र- दशहरा उत्सव में मोहन भागवत ने बता दी वो 'रणनीति', जिसपर आगे बढ़ेगा संघ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नागपुर स्थित मुख्यालय में बुधवार को विजयादशमी उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि अब दुनिया भारत की बात सुन रही है। इस संबोधन से पहले मोहन भागवत ने शस्त्रों का पूजन किया। ये इस दिन की परंपरा रही है। इसी दिन संघ की स्थापना हुई थी। पढ़ें पूरी खबर-

यूरोप में चलेगा सिर्फ C-Type चार्जर, हो गया फैसला! भारत में भी होगा बदलाव, Apple को नुकसान

यूरोपीय यूनियन ने मोबाइल के साथ साथ अन्य इलेक्ट्रॉनिक चार्जरों को लेकर एक ऐसा कानून बना दिया है, जिससे पूरी दुनिया में बदलाव आ सकता है। इस कानून से सबसे ज्यादा घाटा एप्पल को होने वाला है। पढ़ें पूरी खबर-

T20 World Cup: क्या जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा ये तेज गेंदबाज? राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा संकेत

बीसीसीआई ने जब से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के टी20 विश्व कप 2022 से बाहर होने की आधिकारिक सूचना दी है, तब से उनके रिप्लेसमेंट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। क्रिकेट विशेषज्ञ और पूर्व खिलाड़ी अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। इस बीच टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने संकेत दिया है कि अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी फिट होने पर बुमराह की जगह ले सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर-

Alia Bhatt Baby Shower : आलिया भट्ट की बेबी शॉवर की फोटो आई सामने, एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द माता- पिता बनने वाले हैं। दोनों अपने आने वाले बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। आलिया भट्ट की गोद भराई की रस्म हो रही है। आलिया की गोद भराई में बहन पूजा भट्ट और शाहिन भट्ट अपनी मां के साथ पहुंचीं। इसके अलावा आलिया की बेस्ट फ्रेंड अनुष्का रंजन, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी, करिश्मा कपूर और रणबीर की नानी नीला देवी भी नजर आईं। आलिया की गोदभराई की रस्म रणबीर के घर वास्तु में हुई। पढ़ें पूरी खबर-

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article