बॉलीवुड

Alia Bhatt Baby Shower : आलिया भट्ट की बेबी शॉवर की फोटो आई सामने, एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 11:20 PM IST

Alia Bhatt Baby Shower : आलिया भट्ट के बेबी शॉवर का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। एक्ट्रेस की बेस्ट फ्रेंड अनुष्का रंजन ने बेबी शॉवर की फोटो शेयर की हैं। एक्ट्रेस येलो कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Image

Alia Bhatt Baby Shower : आलिया भट्ट की बेबी शॉवर की फोटो आई सामने, एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

KEY HIGHLIGHTS
  • आलिया भट्ट के बेबी शॉवर की फोटो आईं सामने
  • एक्ट्रेस येलो कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं
  • आलिया की बेस्टफ्रेंड अनुष्का रंजन ने शेयर की बेबी शॉवर की फोटो

Alia Bhatt Baby Shower Photos : रणबीर कपूर और आ

लिया भट्ट जल्द माता- पिता बनने वाले हैं। दोनों अपने आने वाले बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। आलिया भट्ट की गोद भराई की रस्म हो रही है। आलिया की गोद भराई में बहन पूजा भट्ट और शाहिन भट्ट अपनी मां के साथ पहुंचीं। इसके अलावा आलिया की बेस्ट फ्रेंड अनुष्का रंजन, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी, करिश्मा कपूर और रणबीर की नानी नीला देवी भी नजर आईं। आलिया की गोदभराई की रस्म रणबीर के घर वास्तु में हुई। आलिया और रणबीर कपूर की शादी का वेन्यू भी वास्तु ही था। अपनी गोदभराई में आलिया पीले रंग के कुर्ता सेट में नजर आईं।

आलिया पीले रंग के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा है। आलिया ने अपने लुक को मांग टीका के साथ कंप्लीट किया है। आलिया की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन ने बेबी शॉवर की पहली फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटो में आलिया अपनी दोस्त और बहन शाहीन भट्ट के साथ नजर आ रही हैं।

आलिया पीले रंग के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं

alia bhatt baby shower

alia bhatt baby shower

आलिया के घर के बाहर दिखे सेलेब्स

आलिया भट्ट के बेबी शॉवर में शाहीन भट्ट, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, आकांक्षा रंजन सिंह, श्वेता बच्चन, नव्या नंदा समेत उनकी बचपन की दोस्त आरती शेट्टी भी शामिल हुईं। रणबीर- आलिया के लिए ये साल बहुत खास रहा। दोनों की साथ में पहली फिल्म ब्रह्मास्त्र इसी साल रिलीज हुई है। ब्रह्मास्त्र इस साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। हाल ही में आलिया को टाइम्स इम्पेक्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। एक्ट्रेस के स्पीच का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। इसके अलावा वो हॉलीवुड डेब्यू फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में नजर आएंगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article