देश

Dussehra 2022: धू-धू कर जल उठे बुराई के प्रतीक रावण के पुतले, हरियाणा में टला हादसा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 08:47 PM IST

effigies of Ravana burn: विजयादशमी पर देश भर में रावन, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया, इस मौके पर खासी भीड़ जुटी।

Image

बुराई के प्रतीक रावण के धू-धू कर जल उठे

effigies of Ravana on vijaydashmi: दशहरे का पर्व देशभर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है, इस मौके पर पर रावण का पुतला दहन करने की परंपरा निभाई जाती है, इस बार भी देश के तमाम हिस्सों में इस पर्व को पूरी धूमधाम के साथ मनाया गया, और रावण के साथ ही कुंभकरण और मेधनाथ के पुतले का दहन किया गया। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पर कई जगहों पर रामलीला के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां पर रावण दहन किया गया, यहां के कई स्थानों पर दशहरे की धूम नजर आ रही है गौर हो कि यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

वहीं हर‍ियाणा के यमुनानगर ज‍िले में बड़ा मामला सामने आया है। यहां विजयादशमी पर रावण दहन के दौरान अचानक से पुतला वहां खड़े लोगों के ऊपर जा गिरा। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है, पुल‍िस ने घायलों को फौरन अस्‍पताल पहुंचाया।

व‍िजयादशमी पर रावण के पुतले का दहन क‍िया गया साथ ही मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले का भी दहन हुआ, इस दौरान मौके पर भारी संख्‍या में लोग मौजूद थे, अचानक से रावण का पुतला जलते हुए लोगों के ऊपर जा ग‍िरा। इसके चलते कई लोग जख्‍मी हो गए।

पटना के गांधी मैदान में दशहरा समारोह के दौरान 'रावण' पुतला का दहन किया गया इस दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ इसकी गवाह बनी।वहीं दशहरे के दिन हुई बारिश के कारण कानपुर, लखनऊ तथा कई अन्य जिलों में जगह जगह रावण दहन स्थलों पर पानी भर गया जिसकी वजह से दशहरा के कार्यक्रमों में खलल पड़ा।प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इसमें कहा गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान बहराइच में सबसे ज्यादा 11 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article