Hindi Samachar 14 October: चुनाव आयोग ने हिमाचल में होने वाले अगले विधानसभा चुनावों के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। हिमाचल में एक ही चरण में मतदान होंगे। यहां 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 8 दिसंबर को रिजल्ट आएगा। ज्ञानवापी केस में जिला अदालत वाराणसी ने अहम फैसला सुना दिया है। अदालत ने सर्वे के दौरान मिले संरचना की कार्बन डेटिंग की मंजूरी नहीं दी है। जज ए के विश्वेश ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि संरचना( शिवलिंग या फव्वारा) को संरक्षित रखने का निर्देश है, लिहाजा कार्बन डेटिंग की मंजूरी नहीं दी जा सकती है। फैसले के मुताबिक कार्बन डेटिंग नहीं कराई जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले की वजह से वैज्ञानिक जांच नहीं हो सकती है। यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:-
देश
Hindi Samachar 14 अक्टूबर: हिमाचल में 12 नवंबर को डाले जाएंगे वोट, ज्ञानवापी मामले में नहीं होगी कार्बन डेटिंग
- Agency by: Agency
- Updated Oct 14, 2022, 06:48 PM IST
