क्रिकेट

एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान जा सकती है टीम इंडिया!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 04:31 PM IST

India tour of Pakistan: भारतीय टीम अगले साल एशिया कप में शिरकत करने पाकिस्तान दौरे पर जा सकती है। बीसीसीआई की 18 अक्टूबर को होने वाले एजीएम में इस पर बैठक होगी।

Image

Babar-Azam-Rohit-Sharma

मुंबई: पाकिस्तान की मेजबानी में एशिया कप 2023 का आयोजन की पुष्टि होने के बाद से दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में एक सवाल उठ रहा था कि क्या बीसीसीआई इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए भारतीय टीम को भेजेगा या नहीं। ऐसे में अब इस बात की पुष्टि हो गई है कि बीसीसीआई भारतीय टीम को पाकिस्तान दौरे पर एशिया कप के लिए भेजने के लिए तैयार है लेकिन अंतिम फैसला सरकार के निर्णय पर निर्भर करेगा।

बीसीसीआई ने अपनी एजीएम( एनुअल जनरल मीटिंग) के संबंध में जो पत्र राज्य क्रिकेट संघों को भेजा है उसमें भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे का जिक्र भी है। भारतीय टीम को अगले साल 50 ओवरों वाले एशिया कप में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाना है। ऐसे में 18 अक्टूबर सो शुरू होने जा रही बीसीसीआई की एजीएम में इस विषय पर चर्चा होगी।

भारत और पाकिस्तान के पीच द्विपक्षीय सीरीज साल 2012-13 के बाद से नहीं खेली गई है। उस साल पाकिस्तान ने भारत दौरा किया था। उस दौरान दोनों के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेली थी। उसके बाद से दोनों के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। केवल विश्व कप और एशिया कप के मैचों में दोनों का आमना सामना हुआ है। भारतीय टीम आखिरी बार पाकिस्तान दौरे पर साल 2005-06 में गई थी। उस टीम की कमान राहुल द्रविड़ के हाथों में थी। दोनों के बीच तब तीन टेस्ट और पांच वनडे खेले गए थे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article