हरियाणवी

Sapna Choudhary new song 2022 : क्‍या आपने सुना आंख मारे का हरियाणवी वर्जन, सपना चौधरी लाईं नया गाना

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 11:35 AM IST

हरियाणा की सुपर डांसर सपना चौधरी यह नया गाना लेकर आई है जो हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। यह गाना फेमस हिंदी गाने आंख मारे का हरियाणवी वर्जन है।

Image

Sapna Choudhary new song 2022 : क्‍या आपने सुना आंख मारे का हरियाणवी वर्जन, सपना चौधरी लाईं नया गाना

Aakh marey by sapna Chaudhary: आपने आंख मारे का हिन्‍दी गाना तो सुना ही होगा जो कुमार सानु की आवाज में खूब छाया था। हिन्‍दी के बाद अब आंख मारे का हरियाणवी वर्जन आया है। हरियाणा की सुपर डांसर सपना चौधरी यह नया गाना लेकर आई है जो हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। गाने को आंख मारे के हुबहु हरियाणवी बोली में गाया गया है। सामान म्यूजिक के साथ लिरिक्स में बदलाव किया गया है। आंख मारे का यह हरियाणवी तड़का एकदम हटके नजर आ रहा है। यह पार्टी थीम गाना रेणुका पंवार और राज मावार ने अपनी रंगीली आवाज में गाया है।

सपना चौधरी ने अपने ठुमकों से इस गाने में जादू डाला है गाने में सपना चौधरी डांस कर रही है।आंख मारे का नया वर्जन देशी जनता को काफी पसंद आ रहा है।लोग इस पर जमकर रील्स बना रहे हैं।गाने को टी सीरीज हरियाणवी ने अपने चैनल पर अपलोड किया है। हरियाणवी वर्जन में गाने के ओरिजिनल आर्टिस्ट को भी क्रेडिट दिया गया है।हमेशा कि तरह इस गाने में भी सपना अपने लटको झट‍को से काफी हॉट नजर आ रही है। सपना ने गाने में लंहगा और चोली पहनी है जिसमें वो खूबसूरती की बला नजर आ रही है। वहीं गाने को अपलोड होते ही धड़ाधड लाइक और कमेंट्स मिल रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article