देश

Hindi Samachar 1 अक्टूबर: पीएम मोदी ने आज लॉन्च किया 5जी, शशि थरूर बोले- गांधी परिवार और कांग्रेस का DNA एक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 06:55 PM IST

Hindi Samachar 1 October, 2022: राजस्थान में एक नाबालिग से आठ लोगों ने गैंगरेप किया। उन्होंने मासूम को ब्लैकमेल भी किया और लड़की के आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। बताया जाता है कि लड़की जब अधिक पैसे न दे पाई तो आरोपियों ने उसकी क्लिप्स को वायरल कर दिया। यह पूरा मामला साल 2021 का है। यहां पढ़ें दिन भर की अहम खबरें।

Image

Hindi Samachar 1 अक्टूबर: आज के प्रमुख समाचार, बड़ी खबरें

Hindi Samachar 1 October: इंडिया (India) में शनिवार (एक अक्टूबर, 2022) को 5जी (5G) की एंट्री हो गई। दिल्ली (Delhi) के प्रगति मैदान में इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC) के दौरान पीएम ने 5जी सेवाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर इसे लॉन्च किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों से भी संवाद किया। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार और सांसद शशि थरूर ने कहा कि जो आंतरिक लोकतंत्र हम दिखा रहे हैं, वह किसी अन्य पार्टी में मौजूद नहीं है। जब चुनाव की घोषणा हुई, तो मेरा इरादा लड़ने का था। मैंने एक लेख लिखा था, जिसमें कहा गया था कि चुनाव पार्टी के लिए अच्छा है और इसके कारणों का उल्लेख किया। उसके बाद कई लोगों, आम कार्यकर्ताओं ने मुझसे चुनाव लड़ने को कहा। मैं सोचने लगा और लोगों से बात करने लगा। मैं बस इतना चाहता हूं कि पार्टी मजबूत हो और मैं पार्टी के भीतर बदलाव की आवाज बनूं और लोगों को अपना अलग चेहरा दिखाऊं।यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:-

इंडिया में आ गया 5G: PM ने रिमोट का बटन दबा किया लॉन्च, नेट स्पीड से लेकर कॉलिंग-गेमिंग बना देगा आसान

इंडिया (India) में शनिवार (एक अक्टूबर, 2022) को 5जी (5G) की एंट्री हो गई। दिल्ली (Delhi) के प्रगति मैदान में इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC) के दौरान पीएम ने 5जी सेवाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर इसे लॉन्च किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों से भी संवाद किया।हालांकि, फिलहाल ये सेवाएं चुनिंदा शहरों में मिलेंगी, पर अगले कुछ सालों में चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में इनका विस्तार किया जाएगा। भारत पर 5जी का कुल आर्थिक प्रभाव 2035 तक 450 अरब अमेरिकी डॉलर तक होने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर

गांधी परिवार और कांग्रेस का DNA एक है, कोई भी अध्यक्ष गुडबाय नहीं कह सकता, बोले शशि थरूर

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार और सांसद शशि थरूर ने कहा कि जो आंतरिक लोकतंत्र हम दिखा रहे हैं, वह किसी अन्य पार्टी में मौजूद नहीं है। जब चुनाव की घोषणा हुई, तो मेरा इरादा लड़ने का था। मैंने एक लेख लिखा था, जिसमें कहा गया था कि चुनाव पार्टी के लिए अच्छा है और इसके कारणों का उल्लेख किया। उसके बाद कई लोगों, आम कार्यकर्ताओं ने मुझसे चुनाव लड़ने को कहा। मैं सोचने लगा और लोगों से बात करने लगा। मैं बस इतना चाहता हूं कि पार्टी मजबूत हो और मैं पार्टी के भीतर बदलाव की आवाज बनूं और लोगों को अपना अलग चेहरा दिखाऊं। पढ़ें पूरी खबर

लूट बंद होने के डर से BJP-CONG कर रही है गुप्त मीटिंग- गुजरात में दोनों पार्टियों पर बरसे केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल आज (1 October 2022) को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर गांधीधाम पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और बीजेपी, आप को रोकने के लिए गुप्त मीटिंग कर रहे हैं। गांधीधाम में एक सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वो शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक की व्यवस्था को ठीक करेंगे। उन्होंने कहा- "पूरे कच्छ के इलाके में ये लोग एक के बाद एक सरकारी स्कूल बंद करते जा रहे हैं। आज मैं वादा करके जा रहा हूं कि हर गांव में शानदार स्कूल खोलेंगे, हर जिले में शानदार सरकारी अस्पताल खोलेंगे। आप की सरकार बना दो, एक मार्च से गुजरात में सबके जीरो बिजली बिल आने लगेंगे।" पढ़ें पूरी खबर

पाकिस्तान पर अब 'डिजिटल स्ट्राइक'! PFI के समर्थन की मिली सजा? पाक का सरकारी ट्विटर अकाउंट भारत में बंद

भारत ने पाकिस्तान पर एक बार फिर से डिजिटल स्ट्राइक किया है। भारत में पाकिस्तानी सरकार का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया गया है। आधिकारिक हैंडल के ट्विटर पेज पर लिखा है कि कानूनी मांग के जवाब में भारत में अकाउंट को बंद कर दिया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत का यह पहला कदम नहीं है। इस अकाउंट को पर भारत में पहले भी प्रतिबंध लगा दिया गया था, जिसे बाद में खोल दिया गया था। एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार- "जुलाई में जब भारत ने कई पाकिस्तानी हैंडल पर प्रतिबंध लगा दिया था, तब इस अकाउंट को भी बंद कर दिया गया था, लेकिन बाद में इसे फिर से सक्रिय कर दिया गया। इस नई कार्रवाई के संबंध में ट्विटर की प्रतिक्रिया का इंतजार है।" पढ़ें पूरी खबर

राजस्थान में नाबालिग से 8 ने किया गैंगरेप! ब्लैकमेल कर बोले आरोपी- दो 2.5 लाख वरना कर देंगे...

राजस्थान में एक नाबालिग से आठ लोगों ने गैंगरेप किया। उन्होंने मासूम को ब्लैकमेल भी किया और लड़की के आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। बताया जाता है कि लड़की जब अधिक पैसे न दे पाई तो आरोपियों ने उसकी क्लिप्स को वायरल कर दिया। यह पूरा मामला साल 2021 का है। दिसंबर में भिवाड़ी में आठ लोगों ने कथित तौर पर नाबालिग से सामूहिक बलात्कार किया। आरोप है कि पीड़िता को ब्लैकमेल किया गया। कहा गया कि अगर वह 50 हजार रुपए नहीं देगी, तो उसके 'यौन शोषण' वाली वीडियो क्लिप्स को वायरल कर दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

TT, World Team Championship: मनिका ने किया निराश, भारतीय महिला टीम जर्मनी से हारी

श्रीजा अकुला और दीया चितले ने शानदार जीत दर्ज की, लेकिन स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा अपने दोनों मैच हार गई जिससे भारतीय महिला टीम को शनिवार को यहां आईटीटीएफ विश्व टीम चैंपियनशिप के पहले मैच में जर्मनी से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय पुरुष टीम ने हालांकि अच्छा प्रदर्शन किया और ग्रुप दो के शुरुआती मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 3-0 से हराया। पढ़ें पूरी खबर

Richa Chadha and Ali Fazal Reception: दिल्ली कॉकटेल और रिसेप्शन में दिखा ऋचा-अली का शाही अंदाज, फैंस ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड की भोली पंजाबन ऋचा चड्ढा और अली फज़ल ने कल रात अपने दिल्ली कॉकटेल और रिसेप्शन की मेज़बानी की। दोनों जल्द शादी करेंगे। इससे पहले दिल्ली में प्री-वेडिंग फंक्शन हो रहे हैं। मेहंदी और संगीत सेरेमनी के बाद अब दोनों ने कॉकटेल पार्टी की। ऋचा अपने कस्टम मेड क्रेशा बजाज साड़ी में हर तरह से एक खूबसूरत दुल्हन लग रही थी, जिसमें क्रेशा ने जोड़े को एक विशेष अर्थ दिया, उनकी टीम ने उस पर रिचा और अली के प्रेम कहानी को उकेरा। पढ़ें पूरी खबर
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित