बॉलीवुड

Richa Chadha and Ali Fazal Reception: दिल्ली कॉकटेल और रिसेप्शन में दिखा ऋचा-अली का शाही अंदाज, फैंस ने लुटाया प्यार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 02:37 PM IST

ऋचा चड्ढा और अली फज़ल ने कल रात अपने दिल्ली कॉकटेल और रिसेप्शन की मेज़बानी की। इस दौरान दोनों सितारे शाही अंदाज में नजर आए। सितारों की तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया।

Image

Richa Chadha and Ali Fazal Reception: दिल्ली कॉकटेल और रिसेप्शन में दिखा ऋचा-अली का शाही अंदाज, फैंस ने लुटाया प्यार

Richa Chadha and Ali Fazal Reception: बॉलीवुड की भोली पंजाबन ऋचा चड्ढा और अली फज़ल ने कल रात अपने दिल्ली कॉकटेल और रिसेप्शन की मेज़बानी की। दोनों जल्द शादी करेंगे। इससे पहले दिल्ली में प्री-वेडिंग फंक्शन हो रहे हैं। मेहंदी और संगीत सेरेमनी के बाद अब दोनों ने कॉकटेल पार्टी की। ऋचा अपने कस्टम मेड क्रेशा बजाज साड़ी में हर तरह से एक खूबसूरत दुल्हन लग रही थी, जिसमें क्रेशा ने जोड़े को एक विशेष अर्थ दिया, उनकी टीम ने उस पर रिचा और अली के प्रेम कहानी को उकेरा।

अली ने अपनी दुल्हन को कॉम्प्लीमेंट करते हुए अबू जानी और संदीप खोसला की शाही शेरवानी पहनी हुई थी। इस जोड़े ने लगभग 300 मेहमानों की उपस्थिति में दिल्ली भर से परिवार और दोस्तों की मेज़बानी की।। ऋचा ने ज्वैलरी पहनी थी जो उनके पुश्तैनी बीकानेरी ज्वैलर परिवार द्वारा बनाई गई थी। सज धजकर मीडिया के सामने पोज देते समय वे एक-दूसरे की बांहों में खोए नजर आए।

दोनों सितारों ने इस खास अवसर को पारंपरिक रिसेप्सन शैली का अनुभव लेने के फैसला किया था। इसलिए दोनों ने प्रतिष्ठित द ग्रेट ईस्टर्न होम में वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया जो कि 176 साल पुरानी मिल के अंदर समकालीन फर्नीचर स्टोर है और अब एक इवेंट की जगह भी है।

इससे पहले ऋचा और अली ने सोशल मीडिया पर संगीत सेरेमनी की कुछ फोटोज शेयर की थीं। ऋचा चड्ढा और अली फजल की मेहंदी सेरेमनी भी हो चुकी है। ऋचा ने अपने नाम के R और अली के नाम के A को मिलाकर एक खास डिजाइन भी बनवाया था। बता दें दिल्ली में शादी करने के बाद ऋचा और अली मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे। रिसेप्शन के न्यौते भेजे जा चुके हैं। इस पार्टी में बॉलीवुड और हॉलीवुड से मेहमानों को बुलाया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article