देश

लूट बंद होने के डर से BJP-CONG कर रही है गुप्त मीटिंग- गुजरात में दोनों पार्टियों पर बरसे केजरीवाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 11:32 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने डिप्टी मनीष सिसोदिया, पंजाब के सीएम भगवंत मान और पार्टी के गुजरात सह प्रभारी राघव चड्ढा के साथ शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे हैं। जहां उन्होंने ये आरोप एक जनसभा को संबोधित करते हुए लगाया।

Image

गुजरात चुनाव में आप लगा रही है पूरा जोर

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात चुनाव के लिए आप लगा रही है पूरी ताकत
  • लगातार पार्टी के बड़े नेता कर रहे हैं जनसभा
  • केजरीवाल, सिसोदिया और भगवंत मान कर चुके हैं कई रैली

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल आज (1 October 2022) को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर गांधीधाम पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और बीजेपी, आप को रोकने के लिए गुप्त मीटिंग कर रही है।

गांधीधाम में एक सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वो शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक की व्यवस्था को ठीक करेंगे। उन्होंने कहा- "पूरे कच्छ के इलाके में ये लोग एक के बाद एक सरकारी स्कूल बंद करते जा रहे हैं। आज मैं वादा करके जा रहा हूं कि हर गांव में शानदार स्कूल खोलेंगे, हर जिले में शानदार सरकारी अस्पताल खोलेंगे। आप की सरकार बना दो, एक मार्च से गुजरात में सबके जीरो बिजली बिल आने लगेंगे।"

केजरीवाल ने लोगों से वोट मांगते हुए कहा कि 27 साल से जनता के पास विकल्प नहीं था। इस बार ऊपर वाले ने उन्हें मौका दिया है। वो छोड़ें नहीं और आप को वोट दें। आगे उन्होंने बीजेपी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग आप को रोकने के लिए गुप्त मीटिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा- "एक सरकारी रिपोर्ट आई है जिसके मुताबिक गुजरात में भारी बहुमत से आप सरकार का बनना तय है। बीजेपी कांग्रेस की गुप्त मीटिंग हो रही है कि किसी तरह आप को रोको वर्ना लूट बंद हो जाएगी।"

वहींं भगवंत मान ने कहा कि लोगों को कांग्रेस पर भरोसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा- "बीजेपी को विधायक खरीदने की आदत पड़ चुकी है। कांग्रेस के विधायक सेल में लगे हुए हैं। जिस तरह गरीबी में लोग बर्तन बेचकर गुजारा करते हैं। उसी तरह कांग्रेस अपने विधायक बेचकर गुजारा करती है। कांग्रेस पर भरोसा मत करना। एक बार बदलाव लाकर देखो।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित