देश

Himachal Election: केवल वोट डालाना ही नहीं EVM पहुंचान भी टेढ़ा काम, ये हैं सबसे दुर्गम पोलिंग बूथ

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 12, 2022, 09:17 PM IST

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए कुल 28.5 लाख पुरुष मतदाता, 27 लाख महिला मतदाता मतदान के लिए योग्य है। वोटिंग के लिए चुनाव आयोग ने 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 7,881 मतदान केंद्रों को बनाया है, जहां सुचारू रूप से मतदान की प्रक्रिया जारी है। वोटिंग के लिए लोगों का जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग के अधिकारी और कर्मचारी मुस्तैदी से मतदान की प्रक्रिया में लगे हुए हैं। राज्य में 69 मतदान केंद्र ऐसे दुर्गम इलाके में हैं, जहां वोटिंग कराना चुनाव आयोग के लिए काफी चुनौतीपूर्ण है।

पैदल पहुंची पोलिंग पार्टी

इन 69 मतदान केंद्रों में से ज्यादातर पर पोलिंग पार्टी पैदल ही पहुंची है। यहां ईवीएम पहुंचाना चुनाव आयोग के लिए काफी चुनौतीपूर्ण कार्य रहा है। हिमाचल के चंबा जिले के मतदान केंद्र चस्क भटोरी तक पहुंचने के लिए चुनाव आयोग के कर्मचारी को बर्फ से भरे रास्ते पर 14 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। कई जगह नदी को पार करने के लिए ट्रॉली का सहारा लेना पड़ा।

खराब मौसम से पैदा हुई समस्या

वोटिंग से दो दिन पहले ही हिमाचल के कई इलाकों में मौसम खराब हो गया। कई जगहों पर भारी बर्फबारी होने से कई मतदान केंद्रों पर गाड़ी पहुंच ही नहीं पाई, जिसके कारण पोलिंग पार्टी को अंतिम समय में पैदल चलकर पोलिंग बूथ पर पहुंचना पड़ा। कई जगहों पर समय पर पहुंचने के लिए मतदान कर्मियों को एक दिन पहले ही ईवीएम लेकर रवाना होना पड़ गया था। वो रात के अंधेरे में भी पैदल चले ताकि समय पर पोलिंग बूथ पर पहुंच सकें।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में आज 68 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। जिसपर 412 उम्मीदवार खड़े हैं। इस चुनाव में कुल 28.5 लाख पुरुष मतदाता, 27 लाख महिला मतदाता वोटिंग के लिए योग्य हैं। वोटिंग के लिए चुनाव आयोग ने 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 7,881 मतदान केंद्रों को स्थापित किया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!