देश

Himachal Election: बागियों पर गिरी गाज, BJP ने 4 पूर्व विधायक समेत 5 को पार्टी से निकाला; निर्दलीय ठोक रहे हैं ताल

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 12:38 AM IST

टिकट बंटवारे से नाराज बीजेपी के कई नेताओं ने बागी रूख अपना रखा है। कई पूर्व विधायक और पार्टी के पदाधिकारी निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। जिससे कई सीटों पर बीजेपी को नुकसान होने का डर है। कांग्रेस भी इस मामले में पीछे नहीं है और उसे भी बागियों का सामना करना पड़ रहा है।

Image

हिमाचल में बीजेपी ने पांच नेताओं को पार्टी से निकाला

Photo : PTI

हिमाचल में बीजेपी ने अपने पांच बड़े नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है। निष्कासन वाली इस लिस्ट में चार पूर्व विधायक और एक पार्टी पदाधिकारी का नाम शामिल है। ये सभी निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। जिससे बीजेपी को अपने उम्मीदवारों का नुकसान होने का डर है।

भाजपा ने जिन पांच नेताओं को निकाला है, उनमें किन्नौर से तेजवंत सिंह नेगी हैं, जो पहले विधायक रह चुके हैं। इसके बाद लिस्ट में आनी से किशोरी लाल का नाम शामिल हैं, ये भी पहले विधायक रह चुके हैं। इसके बाद इंदौरा से मनोहर धीमान और नालागढ़ से के एल ठाकुर का नाम शामिल है, दोनों पूर्व विधायक हैं। इसके अलावा फतेहपुर से कृपाल परमार का भी नाम इस लिस्ट में शामिल हैं, जो भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।

इन सभी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। ये सभी टिकट नहीं मिलने से नाराज थे और निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। पार्टी ने पहले इन्हें समझाया था, लेकिन जब नहीं माने तो इन्हें भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी ने जिस तरह से इस चुनाव में टिकट बांटा है उससे एक दर्जन से ज्यादा नेता राज्य में नाराज बताए जा रह हैं। इनमें से कई चुनावी मैदान में निर्दलीय कूदे हुए हैं। रिपोर्टों के अनुसार 21 विधानसभा सीटों पर बागियों ने ताल ठोक दिया है, जिससे बीजेपी के समीकरण इन सीटों पर गड़बड़ाते दिख रहे हैं।

बता दें कि बीजेपी पीएम मोदी और सीएम जयराम ठाकुर के दम पर इतिहास बदलने की कोशिश में लगी है। हिमाचल में कई दशकों से कोई भी सरकार रिपीट नहीं हुई है, लेकिन इस बार बीजेपी की कोशिश है कि वो इस परंपरा को अपनी जीत से खत्म कर दे, लेकिन ये बागी उसके लिए मुसीबत बने हुए हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article