देश

हरियाणा शिवसेना प्रमुख का दावा, बिश्नोई गैंग से आया धमकी भरा फोन, कुछ हुआ तो बीजेपी होगी जिम्मेदार

शिवसेना नेता ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने एक दिन का समय दिया और धमकी दी कि अगर मैंने अपने कारोबार में हिस्सा नहीं दिया तो वे मुझे मार डालेंगे।

Image

हरियाणा पुलिस (file photo)

Photo : PTI

Shiv Sena Leader Gets Threat: शिवसेना के हरियाणा प्रभारी विक्रम सिंह ने साइबर पुलिस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें एक व्यक्ति से धमकी भरा फोन आया है जिसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा बताया है। पुलिस ने कहा, उनका दावा है कि फोन करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा बताया और उनसे कारोबार में रंगदारी मांगी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। विक्रम सिंह द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, उन्हें 11 नवंबर को दोपहर लगभग 3 बजे यूके के एक नंबर से एक व्हाट्सएप कॉल मिली, जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है और उससे बिजनेस में हिस्सा मांगा।

सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने एक दिन का समय दिया और धमकी दी कि अगर मैंने अपने कारोबार में हिस्सा नहीं दिया तो वे मुझे मार डालेंगे। संपर्क करने पर सिंह ने कहा कि अगर उनके परिवार या उनके साथ कुछ भी अनहोनी होती है तो इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार होगी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article