देश

भड़काऊ भाषण मामले में गुजरात पुलिस की कार्रवाई, मुंबई में मौलानाअजहरी को हिरासत में लिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2024, 06:42 AM IST

भड़काऊ भाषण सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इस सिलसिले में पुलिस ने दो लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया था।

Image

गुजरात पुलिस की कार्रवाई

Gujarat Police: भड़काऊ भाषण के एक मामले की जांच कर रही गुजरात पुलिस ने रविवार को इस सिलसिले में मुंबई से इस्लामी उपदेशक मुफ्ती सलमान अजहरी को हिरासत में ले लिया और शाम को उसे लेकर चली गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक मुफ्ती के सैकड़ों समर्थक उसकी रिहाई की मांग को लेकर घाटकोपर पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए हल्के लाठीचार्ज का सहारा लिया। इस कारण इलाके में यातायात जाम हो गया।

थाने के बाहर सैकड़ों समर्थक हुए जमा

अजहरी को मुंबई के घाटकोपर पुलिस स्टेशन में रखा गया था और उसके सैकड़ों समर्थक बाहर जमा हो गए थे। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अजहरी के वकील ने कहा कि हालांकि वह जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं। उधर, गिरफ्तारी के वक्त से ही अजहरी के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट डालना शुरू कर दिया कि गुजरात एटीएस, मुंबई एटीएस और 25-30 पुलिसकर्मियों ने मौलाना के घर को घेर लिया है।

गुजरात पुलिस लेकर हुई रवाना

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुजरात पुलिस की टीम मुफ्ती को लेकर रवाना हो गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुजरात के जूनागढ़ की पुलिस ने उपदेशक द्वारा कथित तौर पर दिया गया एक भड़काऊ भाषण सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इस सिलसिले में दो लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया था।

जूनागढ़ में दिया भड़काऊ भाषण

उन्होंने कहा कि यह भाषण 31 जनवरी की रात को जूनागढ़ के 'बी' डिवीजन पुलिस थाने के पास एक खुले मैदान में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया था। भड़काऊ भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अजहरी और स्थानीय आयोजकों मोहम्मद यूसुफ मलिक और अजीम हबीब ओडेदरा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153बी और 505 (2) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!