Gujarat New Minister List: गुजरात में आज 25 मंत्रियों ने शपथ ली, एक दिन पहले ही सरकार में शामिल सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। सीएम भूपेंद्र पटेल शुक्रवार सुबह अपनी कैबिनेट के नए मंत्रियों की लिस्ट लेकर राजभवन पहुंचे, वहां से स्वीकृति के बाद नए मंत्रियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। नए मंत्रिमंडल में भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को भी शामिल किया गया है।
गुजरात बीजेपी ने कैबिनेट फेरबदल के बाद 25 मंत्रियों की सूची जारी की
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अलावा त्रिकम बिजल छंगा, स्वरूपजी सरदारजी ठाकोर, प्रवीण माली, ऋषिकेश पटेल, पीसी बरंडा, दर्शना वाघेला, कांतिलाल अमृतिया, कुंवरजीभाई बावलिया, रिवाबा जडेजा, अर्जुन मोढवाडिया, डॉ. प्रद्युम्न वाजा, कौशिक वेकारिया, परषोत्तम सोलंकी, जीतेंद्र वाघाणी, रमण सोलंकी, कमलेश पटेल, संजय सिंह महीडा, रमेश कटारा, प्रफुल पानसेरिया, हर्ष संघवी, मनीषा वकील और ईश्वर सिंह पटेल का नाम नए मंत्रियों की लिस्ट में शामिल है।
9 मंत्रियों को हटाया गया
फिलहाल, गुजरात के 9 पुराने मंत्रियों को हटाया गया है, जबकि छह पुराने चेहरों को नए मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इनमें पुराने चेहरों में ऋषिकेश पटेल, कनुभाई देसाई, कुंवरजी बावलीया, प्रफुल पानसेरीया, परसोत्तंभाई ओधवजीभाई सोलंकी और हर्ष संघवी शामिल हैं।
