देश

गुजरात के बिजनेसमैन और पत्नी ने बांट दी अपनी 200 करोड़ रुपये की संपत्ति, बनेंगे जैन संत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2024, 07:16 AM IST

फरवरी में 35 व्यक्तियों के साथ भंडारी दंपत्ति ने चार किलोमीटर के जुलूस का नेतृत्व किया, जिसके दौरान उन्होंने मोबाइल फोन से लेकर एयर कंडीशनर तक अपना सारा सामान दान कर दिया।

Image

गुजरात के दंपती ने दान की 200 करोड़ रुपये की संपत्ति

Gujarat Businessman Donates 200 Rs Crore: गुजरात के एक व्यवसायी और उनकी पत्नी ने अपनी जीवन भर की कमाई 200 करोड़ रुपये दान कर दी है और अब जैन संत बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसी साल फरवरी में भावेश भंडारी और उनकी पत्नी ने एक समारोह के दौरान अपनी सारी संपत्ति दान कर दी थी। हिम्मतनगर का रहने वाला भंडारी परिवार निर्माण व्यवसाय में था। उन्होंने अपने 16 वर्षीय बेटे और 19 वर्षीय बेटी के नक्शेकदम पर चलने का फैसला किया, जिन्होंने 2022 में भिक्षुत्व अपनाया था।

भंडारी दंपत्ति ने बांट दी थी अपनी संपत्ति

जैन परिवार से ताल्लुक रखने वाले भावेश भंडारी साबरकांठा और अहमदाबाद में निर्माण व्यवसाय से जुड़े थे और छोटी उम्र से ही शानो-शौकत, विलासिता और समृद्धि के जीवन के आदी थे। फरवरी में 35 व्यक्तियों के साथ भंडारी दंपत्ति ने चार किलोमीटर के जुलूस का नेतृत्व किया, जिसके दौरान उन्होंने मोबाइल फोन से लेकर एयर कंडीशनर तक अपना सारा सामान दान कर दिया। कार्यक्रम के फुटेज में दंपत्ति को शाही पोशाक में रथ के ऊपर दान करते हुए दिखाया गया है।

22 अप्रैल को तोड़ देंगे पारिवारिक संबंध

22 अप्रैल को अपनी प्रतिज्ञा के बाद दंपति सभी पारिवारिक संबंधों को तोड़ देंगे और हर तरह की भौतिक संपत्ति त्याग देंगे। इसके बाद वे भारत भर में नंगे पैर यात्रा पर निकलेंगे, केवल भिक्षा के माध्यम से अपना भरण-पोषण करेंगे। विशेष रूप से जैन धर्म में 'दीक्षा' लेने के लिए गहन समर्पण की आवश्यकता होती है, जिसमें व्यक्ति भौतिक विलासिता और आधुनिक प्रौद्योगिकियों को पूरी तरह त्याग देते हैं। खुद को पूरी तरह से भिक्षा पर निर्भर बनाते हैं, और देश भर में नंगे पैर यात्रा करते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article