देश

Video: पुलिस वाला है या कोई गुंडा, गिरा-गिराकर लात घूँसों से पीटा, गाजियाबाद पुलिस का बेरहम चेहरा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 16, 2023, 04:06 PM IST

Ghaziabad Police का बेरहम चेहरा सामने आया है, यहां एक सिपाही एक शख्स को गिरा-गिराकर पीट रहा है जिसका वीडियो सामने आया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि कैसे गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में सिपाही बेअन्दाज हो गया वहां एक शख्स को लात घूँसों और चाटो से गिरा गिराकर पीटा, सिपाही रिंकू राजौरा पर है लगा है मारपीट का आरोप वहीं ये वीडियो सामने आने के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है।

बताते हैं कि सिपाही को निलंबित कर विभागीय कार्यवाई की गई है, आरोपी सिपाही मधुबन बापूधाम थाने पर तैनात है और ये घटना कविनगर के करपुरीपुरम इलाके की है।

आसपास के लोग भी उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते

वीडियो में दिख रहा है कि कैसे पीड़ित व्यक्ति जमीन पर गिर जाता है, लेकिन वो उसे मारना नहीं छोड़ता, खाकी की वजह से आसपास के लोग भी उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते जिससे वो वेखौफ पिटाई करता जा रहा है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article