CJP Protest Live: RML अस्पताल में वेंटिलेटर पर प्रदर्शन में घायल युवती, CJP के साथ बातचीत कर सकती है सरकार
CJP Protest Live Updates: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन और उसके 'संसद चलो' मार्च को देखते हुए जंतर मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संसद और उसके आस-पास के इलाकों में भी अर्धसैनिक बलों एवं दिल्ली पुलिस की तैनाती है। सीजेपी के सोमवार के प्रदर्शन एवं 'संसद चलो' मार्च के दौरान कई जगहों पर सुरक्षाकर्मियों के साथ उसकी झड़प हुई। पुलिस का कहना है कि सीजेपी की ओर से हुई पत्थरबाजी में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए। इन झड़पों में करीब 70 प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं। घायलों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि हिरासत में जिन लोगों को लिया गया है उनमें से कई लोग छात्र नहीं हैं। पुलिस साजिश के तहत हिंसा एंगल की भी जांच कर रही है। सूत्रों का कहना है कि हिंसा मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।
CJP Protest Live: RML अस्पताल में वेंटिलेटर पर प्रदर्शन में घायल युवती, CJP के साथ बातचीत कर सकती है सरकार
24 दिनों से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक
CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि संगठन की ओर से कोई भी गलत कदम नहीं उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संसद मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा, ताकि आंदोलन को बदनाम करने का कोई मौका न मिले। वहीं, 23 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए सरकार के सामने तीन शर्तें रखी हैं। पहली मांग है कि सरकार शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक मामलों की जिम्मेदारी स्वीकार करे। दूसरी मांग के तहत CJP प्रतिनिधिमंडल को संसद जाने की अनुमति दी जाए और सांसदों की ओर से मुद्दा उठाने का भरोसा दिया जाए। तीसरी शर्त यह है कि अगर स्वास्थ्य कारणों से सोनम वांगचुक संसद नहीं जा सकते हैं तो सांसद सफदरजंग अस्पताल पहुंचकर उन्हें यही आश्वासन दें।
BNSS की धारा 163 लागू
प्रदर्शन और मानसून सत्र को देखते हुए नई दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू कर दी गई है। डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि इसके तहत पांच या उससे ज्यादा लोगों के एक जगह जमा होने, विरोध प्रदर्शन, जुलूस और धरने पर रोक रहेगी। हालांकि, जंतर-मंतर पर प्रशासन की अनुमति के बाद शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा सकता है। सीजेपी संसद मार्च से जुड़ी पल-पल की लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहें हमारे साथ।
क्या हैं CJP की प्रमुख मांगें?
CJP Protest Live: प्रधानमंत्री माफी मांगें और इस्तीफा दें: राहुल
CJP Protest Live: घायल युवती RML अस्पताल में वेंटिलेटर पर
यह प्रदर्शन कॉजपा द्वारा आयोजित किया गया था। परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को संसद की ओर मार्च करने का प्रयास किया था।
CJP Protest Live: घायलों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे केजरीवाल
CJP Protest Live:घायलों से मिलने अस्पताल जा सकते हैं राहुल गांधी
'असहमति की आवाज को लाठियों से नहीं दबाया जा सकता'
CJP Protest Live: जंतर-मंतर हिंसा मामले में 4 प्राथमिकी दर्ज
CJP Protest Live Updates:11 बजे पीसी करेंगे केजरीवाल
आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह मंगलवार को 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। केजरीवाल ने कहा है कि सोमवार को प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ बर्बरता की गई।
CJP Protest Live Updates: जंतर-मंतर पर फिर जुटना शुरू हुए प्रदर्शनकारी
CJP Protest Live Updates: छात्राओं से मैं माफी मांगता हूं-दीपके
केरल हाउस के पास धरना जारी
118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सोनम वांगचुक की सेहत का अपडेट
अब तक 70 लोगों को हिरासत में लिया गया
प्रदर्शनकारियों ने जनपथ पर कई दुकानें तोड़ी हैं। हिंसा में 5 से ज्यादा IPS अफसर घायल हुए हैं।
दिल्ली पुलिस ने की शांति की अपील
जेपी नड्डा ने कहा - अच्छी बातचीत हुई
मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने धरने को समाप्त करें और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन की मदद करें।
