देश

G20 Summit 2023: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और पीएम मोदी की मुलाकात से बेचैन हो उठा चीन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 9, 2023, 06:03 PM IST

G20 Summit: अमेरिका ने जो बाइडेन के भारत पहुंचने से पहले ही जी20 को सफल बता दिया था, भारत में जो बाइडेन और पीएम मोदी की अच्छी केमिस्ट्री से चीन को मिर्ची लग रही है।

Image

जी-20 में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की गर्मजोशी से हुई मुलाकात

China on G20 Summit 2023: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) की G-20 Summit के दौरान मुलाकात से चीन बेचैन हो उठा है,चीन बाइडेन और मोदी की करीबी देख परेशान है, ऐसा माना जा रहा है कि चीन को ये दोस्ती रास नहीं आई है।

ध्यान रहे कि अमेरिका ने चीन को भारत के साथ अपने मुद्दों को अलग रखने और दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन से पहले 'स्थिति बिगाड़ने वाले' की भूमिका निभाने का आरोप लगाया था इसपर अब चीन की तरफ से पलटवार किया गया, चीन ने अमेरिका और वेस्ट पर केवल खुद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

अमेरिका ने क्वांटम क्षेत्र में भारत के साथ द्विपक्षीय रूप से और 'क्वांटम एंटैंगमेंट एक्सचेंज' के माध्यम से मिलकर काम करने की शुक्रवार को अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी। यह बात एक संयुक्त बयान में कही गई है।'क्वांटम इंटैंगलमेंट एक्सचेंज' इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय अदान-प्रदान अवसरों को सुविधाजनक बनाने के लिए एक मंच है।अमेरिका ने 'क्वांटम इकोनॉमिक डेवलपमेंट कंसोर्टियम' के सदस्य के रूप में भारत के एस एन बोस नेशनल सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज, कोलकाता की भागीदारी का स्वागत किया।

बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां आए हैं

बयान में कहा गया, 'इसकी भी मान्यता दी गई कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मुम्बई एक अंतरराष्ट्रीय भागीदार के रूप में शिकागो क्वांटम एक्सचेंज में शामिल हुआ है।' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच यहां एक एक द्विपक्षीय बैठक के बाद संयुक्त बयान जारी किया गया। बाइडन शनिवार और रविवार को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां आए हैं।

दोनों नेताओं ने जैव प्रौद्योगिकी और जैव-विनिर्माण नवाचारों में वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान सहयोग को सक्षम बनान के लिए अमेरिकी राष्ट्रीय विज्ञान फाउंडेशन (एनएसएफ) और भारत के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के बीच एक कार्यान्वयन व्यवस्था पर हस्ताक्षर करने की भी सराहना की।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह