देश

बंगाल में सोमवार से लागू होंगे दो नए पब्लिक सेफ्टी कानून, सुवेंदु अधिकारी बोले- UCC पर भी जल्द आएगा विधेयक

PM Awaas Yojana: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सोमवार से दो नए पब्लिक सेफ्टी कानून लागू हो जाएंगे। हाल ही में दोनों विधेयक विधानसभा में पारित हुए थे।

Image

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी (फाइल फोटो)

PM Awaas Yojana: पश्चिम बंगाल में सोमवार से दो नए पब्लिक सेफ्टी कानून लागू हो जाएंगे। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य विधानसभा से हाल ही में पारित दो महत्वपूर्ण जन सुरक्षा विधेयकों को राज्यपाल आर.एन. रवि की मंजूरी मिल गई है और ये दोनों कानून सोमवार से राज्यभर में लागू हो जाएंगे।

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल, 2026 और पश्चिम बंगाल मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर (संशोधन) बिल, 2026 को विधानसभा ने 29 जून को पारित किया था। अब राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद इन्हें अगले सप्ताह से लागू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज कानून के तहत ऐसे लोगों को, जिन पर सार्वजनिक सुरक्षा या कानून-व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करने वाली असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप होगा, अधिकतम 12 महीने तक एहतियाती हिरासत में रखा जा सकेगा।

मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर (संशोधन) कानून

इस कानून के तहत आगजनी, तोड़फोड़ और सार्वजनिक या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के दोषी पाए जाने वाले लोगों से नुकसान की भरपाई की जाएगी। इसके लिए एक क्लेम्स कमीशन का गठन भी किया जाएगा, जो मुआवजे से जुड़े मामलों का निपटारा करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों कानूनों में शामिल अपराधों को बीएनएस और बीएनएसएस के प्रावधानों के अनुरूप बनाया गया है। उन्होंने आगे यूसीसी को लेकर भी अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि रिटायर सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित समिति ने अपना काम शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा, "कैबिनेट ने समिति के गठन को मंजूरी दे दी है और इसकी अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। समिति सक्रिय रूप से काम कर रही है और हमें उम्मीद है कि जल्द ही यूसीसी विधेयक को विधानसभा में पेश किया जाएगा।"

CM ने 25 लाख नए घर बनाने का किया वादा

मुख्यमंत्री सुवेंदु ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा हड़पने का आरोप भी लगाया। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पिछली तृणमूल सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा हड़प लिया, लेकिन हम 25 लाख नए आवास बनाएंगे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द