देश

बांकीपुर के बाद दतिया में भी BJP का बड़ा सरप्राइज, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा; आशुतोष तिवारी बने उम्मीदवार

Datia BJP New Candidate: आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए भाजपा ने मध्य प्रदेश की दतिया और बिहार की बांकीपुर सीट पर नए उम्मीदवारों का ऐलान कर सबको चौंका दिया है। दतिया से कद्दावर नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर पार्टी ने पुराने कार्यकर्ता आशुतोष तिवारी को मौका दिया है।

Image

BJP ने दतिया में बदला उम्मीदवार

Photo : ANI

Datia BJP New Candidate: आगामी विधानसभा उपचुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। पार्टी ने मध्य प्रदेश की बेहद हाईप्रोफाइल मानी जाने वाली दतिया सीट (Datia Assembly By Election) और बिहार की बांकीपुर सीट पर ऐसे फैसले लिए हैं, जिसकी उम्मीद बड़े-बड़े राजनीतिक विश्लेषकों को भी नहीं थी।

सबसे बड़ा उलटफेर मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर देखने को मिला है, जो हमेशा से सत्ता का मुख्य केंद्र रही है। बीजेपी ने यहां लगातार सक्रिय चल रहे राज्य के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट (Narottam Mishra Ticket Cut) दिया है। उनकी जगह पार्टी ने अपने पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ता, पूर्व संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी (Ashutosh Tiwari BJP Candidate) को आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया है। टिकट मिलने के बाद आशुतोष तिवारी ने भोपाल में पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे एक साधारण कार्यकर्ता हैं और नरोत्तम मिश्रा जैसे वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में चुनाव मैदान में उतरेंगे।

बांकीपुर सीट से नीरज कुमार सिन्हा लड़ेंगे चुनाव

दूसरी तरफ, बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट (Bankipur By Election Bihar) पर भी शुक्रवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला। यहां बीजेपी के पहले से घोषित उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने अचानक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव लड़ने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि कुछ पारिवारिक कारणों की वजह से वे इस बार चुनाव लड़ने में असमर्थ हैं, हालांकि वे पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर सेवा करते रहेंगे।

अभिषेक सिन्हा के नाम वापस लेते ही बीजेपी आलाकमान ने बिना देर किए बांकीपुर सीट से नीरज कुमार सिन्हा (Bankipur BJP New Candidate) को अपना नया उम्मीदवार घोषित कर दिया। आपको बता दें कि बांकीपुर सीट पर जनसुराज पार्टी के चीफ प्रशांत किशोर ने भी खुद चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, जिसके बाद से यह सीट बेहद हाईप्रोफाइल हो चुकी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी के ये नए चेहरे पार्टी को जीत दिलाने में कितने कामयाब साबित होते हैं।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'