देश

Vande Bharat Express: चौथी वंदे भारत ट्रेन को पीएम मोदी आज दिखाएंगे हरी झंडी, इस राज्य को मिलेगी यह सौगात

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 12:03 AM IST

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेन आज से दिल्ली के लिए चलेगी। पीएम मोदी (PM Modi) हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सभी दिन चलेगी।

Image

चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

Photo : Twitter

Fourth Vande Bharat Express : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) को हरी झंडी दिखाएंगे और विकास की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। मोदी ऊना के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पिछले महीने मोदी ने गुजरात में तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की थी। यह ट्रेन गांधीनगर से मुंबई के बीच चलती है। हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले इस प्रदेश को पीएम कई सौगातें देने वाले हैं।

दिल्ली- ऊना वंदे भारत एक्सप्रेस इन स्टेशनों पर रूकेगी, सप्ताह में इस दिन चलेगी

नई दिल्ली से ऊना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली (New Delhi), अंबाला (Ambala), चंडीगढ़ (Chandigarh), आनंदपुर साहिब (Anandpur Sahib), नंगल डैम (Nangal Dam), ऊना (Una) में रुकेगी। इस ट्रेन का परिचालन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिनों में किया जाएगा।

52 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ती है नई वंदे भारत ट्रेन

नई वंदे भारत ट्रेन पहले की तुलना में एक उन्नत वर्जन है, जो बहुत हल्की है और कम अवधि में उच्च गति तक पहुंचने में सक्षम है। यह महज 52 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।

वंदे भारत ट्रेन से हिमाचल प्रदेश पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

हिमाचल प्रदेश में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत से वहां पर्यटन को बढ़ावा मिलने और यात्रा का एक आरामदायक और तेज तरीका प्रदान करने में मदद मिलेगी।

पीएम मोदी IIIT ऊना राष्ट्र को करेंगे समर्पित

प्रधानमंत्री मोदी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) ऊना राष्ट्र को समर्पित करेंगे। मोदी जिस आईआईआईटी का उद्घाटन करेंगे, उसकी आधारशिला 2017 में खुद प्रधानमंत्री ने रखी थी। वर्तमान में इस संस्थान में 530 से अधिक छात्र अध्ययन कर रहे हैं।

हरोली में बल्क ड्रग पार्क की रखेंगे आधारशिला, 20000 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

औषधि के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाने के लिए प्रधानमंत्री ऊना जिले के हरोली में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखेंगे। उसके मुताबिक इसे 1900 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनाया जाएगा। पार्क इस क्षेत्र में आयात पर निर्भरता को कम करने में मदद करेगा। इसमें करीब 10,000 करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है और यह 20,000 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करेगा। यह क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा।

चंबा में दो पनबिजली परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

इसके बाद प्रधानमंत्री चंबा में दो पनबिजली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। 48 मेगावाट की छंजू-तृतीय पनबिजली परियोजना और 30 मेगावाट की देवथल छंजू पनबिजली परियोजना से सालाना 270 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन होगा और इन परियोजनाओं से हिमाचल प्रदेश को करीब 110 करोड़ रुपए का वार्षिक राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण की करेंगे शुरुआत

प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश में करीब 3,125 किलोमीटर सड़कों के उन्नयन के लिए हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तीसरे चरण का भी शुभारंभ करेंगे। राज्य के 15 सीमावर्ती और दूर-दराज के ब्लॉकों में 440 किलोमीटर सड़कों के उन्नयन के लिए केन्द्र सरकार ने 420 करोड़ रुपये से अधिक स्वीकृत किए हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित