देश

'भगवान राम' की भक्ति में सराबोर हुए जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला, गाने लगे राम भजन-Video

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 5, 2024, 03:51 PM IST

Farooq Abdullah Sings Ram Bhajan: जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला कटरा पहुंचे थे वहां उन्होंने राम भजन गाया और माता के जयकारे भी लगाए जिसका वीडियो भी सामने आया है।

Image

फारूक अब्दुल्ला ने राम भजन गाया

KEY HIGHLIGHTS
  • जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला कटरा पहुंचे थे
  • नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ता के घर उन्होंने भगवान राम का भजन गाया है
  • पहले भी फारूक को कभी भजन गाते हुए तो कभी फिल्मी गीत पर नृत्य करते देखा गया है

जम्मू-कश्मीर के कटरा से एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जिसकी खासी चर्चा हो रही है दरअसल इसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला राम भजन गाते (Farooq Abdullah Sings Ram Bhajan) नजर आ रहे हैं, उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

बताते हैं कि कटरा कांग्रेस के उम्मीदवार रमन भल्ला के प्रचार में शामिल होने पहुंचे इंडी गठबंधन के नेता तथा जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ता अनिल शर्मा के घर पहुंचे वहीं उन्होंने भगवान राम का भजन गाया है।

वीडियो में फारूक अब्दुल्ला भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए ढूंढो मोरे राम... ढूंढो मोरे राम... भजन गा रहे हैं वहीं उनके साथ कुछ और लोग भी भजन गाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

गौर हो कि इससे पहले भी फारूक अब्दुल्ला को कभी भजन गाते हुए तो कभी फिल्मी गीत पर नृत्य करते देखा गया है, वहीं इस वीडियो के वायरल होने के कुछ लोग इसे फारूक अब्दुल्ला का धार्मिक सौहार्द की ओर एक कदम बता रहे हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article