देश

Shikhar Dhawan: पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन को ED ने किया तलब, ऑनलाइन बेटिंग ऐप केस में हुआ सवाल-जवाब

Shikhar Dhawan: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन भी अब ईडी के रडार पर आ गए हैं। अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में उनसे आज पूछताछ हुई। शिखर धवन पूछताछ के लिए सुबह 11 बजे ED दफ्तर पहुंचें। हाल ही में सुरेश रैना समेत अन्य क्रिकेटरों से भी इस मामले में पूछताछ हुई है।

Image

अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन से भी होगी पूछताछ (फोटो : PTI)

Shikhar Dhawan: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन को बृहस्पतिवार को एक कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए समन किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी ‘वन एक्स बेट’ नामक एक अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़ी इस जांच के तहत धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज करेगी।

क्रिकेटर शिखर धवन से बेटिंग ऐप मामले में पूछताछ थोड़ी देर में शुरू होगी। ED दफ्तर में फिलहाल शिखर धवन कागजी कर्यवाई पूरी कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि 39 वर्षीय पूर्व भारतीय क्रिकेटर कुछ विज्ञापनों के ज़रिए इस ऐप से जुड़े हैं। ईडी पूछताछ के दौरान इस ऐप से उनके संबंधों को समझना चाहता है।

कई लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये चोरी करने का आरोप

एजेंसी अवैध सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़े ऐसे कई मामलों की जांच कर रही है जिन पर कई लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने या भारी कर चोरी का आरोप है।

पिछले महीने पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना से इस मामले में पूछताछ की गई थी। केंद्र सरकार ने हाल ही में एक कानून लाकर वास्तविक धन वाली ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Bhavatosh Singh
Bhavatosh Singhauthor

With over 18 years of experience in broadcast and print journalism, Bhavatosh Singh has been with Times Now since 2005. Primary areas of interest include crime and investigation. Key focus area in Times Now includes the Central Bureau of Investigation, Enforcement Directorate, National Investigation Agency and Delhi Police.

और पढ़ें
End of Article